ईशान किशन जल्द करने वाले हैं शादी? दादा ने बताया किसके साथ लेंगे फेरे

आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार पारी खेली. मैच के बीच ईशान किशन की शादी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.

Sonee Srivastav

IND vs PAK: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबला चल रहा है. मैच के बीच टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है. ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने न्यूज़ एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में उनकी गर्लफ्रेंड का नाम लेते हुए परिवार की तरफ से पूरी मंजूरी दे दी है.

दादा का खुले दिल से बयान

ईशान के दादा ने कहा कि पोता जिससे शादी करना चाहेगा, परिवार उसे खुशी-खुशी स्वीकार करेगा. उन्होंने कहा, "ईशान का जो मन होगा वही करेगा. हम एक्सेप्ट करने के लिए तैयार हैं. बच्चों की खुशी में ही बड़ों की खुशी है. समाज क्या कहेगा, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. गांव वालों के फेर में नहीं पड़ना चाहिए." 

दादाजी काफी खुश नजर आए और उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया कि ईशान ने बताया था कि अदिति ने उनका इंटरव्यू देखा और काफी तारीफ की. उन्होंने कहा कि दादाजी अभी भी बहुत सुंदर लगते हैं, चेहरा चमकता है.

कौन हैं अदिति हुंडिया?

दादा ने स्पष्ट किया कि अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड है. वो जयपुर की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल हैं. अदिति ने मिस इंडिया कंटेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था और दूसरे नंबर पर रहीं.

ईशान और अदिति के रिश्ते की अफवाहें काफी समय से चल रही थीं, लेकिन अब परिवार की तरफ से पुष्टि हो गई है. ईशान ने भी कभी-कभी इशारों में बात की थी, लेकिन आज दादा के बयान से सब साफ हो गया.

कब होगी ईशान किशन की शादी?

फिलहाल कोई आधिकारिक डेट नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं. ईशान बिहार के रहने वाले हैं और उनका परिवार काफी सपोर्टिव है. दादा ने कहा कि बड़े भाई की शादी भी परिवार ने मनचाही की थी, अब ईशान की भी वैसी ही होगी. 

पाकिस्तान के खिलाफ ईशान का प्रदर्शन 

आज पकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 40 गेंदों में 77 ररण बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 10 चौके जड़े. उनकी यह पारी भारतीय टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद करेगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag