ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति के साथ नहीं होगी शादी! मां ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के बीच उनकी शादी की खबरे जोर पर है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचा रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता और भारत को बड़ी जीत दिलाई. दो साल के वनडे और टी20 से बाहर रहने के बाद ईशान ने कमबैक किया. 

उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया, फाइनल में शतक लगाया और फिर न्यूजीलैंड सीरीज से टीम इंडिया में वापसी की. अब वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

शादी को लेकर दादाजी का बयान

ईशान की सफलता के बीच उनके निजी जीवन पर भी बातें शुरू हो गई. उनके दादा अनुराग पांडे ने मीडिया से बात करते हुए पुष्टि की कि ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं, जो जयपुर की मॉडल हैं. दादाजी ने कहा, "ईशान जिससे भी शादी करना चाहेगा, हम उसे पूरी तरह स्वीकार करेंगे. अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है. बच्चों की खुशी सबसे महत्वपूर्ण है." यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और शादी की खबरें तेज हो गई. 

मां सुचित्रा देवी का साफ जवाब

इन अफवाहों पर ईशान की मां सुचित्रा देवी ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि अभी शादी की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा, "यह शादी की बात नहीं है, अब उनके लिए क्रिकेट खेलने का समय है. उनकी उम्र अभी शादी के बारे में चर्चा करने की नहीं है.

दादाजी थोड़े बुजुर्ग हो रहे हैं. बुजुर्ग लोग हमेशा थोड़े उत्साहित हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया आता रहता है. उन्होंने जो देखा, उसी आधार पर कहा."

क्रिकेट पर फोकस जरूरी

मां ने जोर दिया कि ईशान का पूरा ध्यान अभी खेल पर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बेटा अभी शादी के लायक उम्र का नहीं हुआ है. ईशान ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली है और आज नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में अगला मैच खेलेंगे. परिवार चाहता है कि वह अपने करियर को और मजबूत बनाए.

अदिति हुंडिया के साथ ईशान का रिश्ता पुराना है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. मां के बयान से साफ है कि परिवार क्रिकेट को प्राथमिकता दे रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag