'सड़क पर रहे, बर्तन धोए...,' पाकिस्तान टीम के कप्तान गुस्से से हुए लाल, वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तान टीम के कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का सच मीडिया के सामने रख दी है. सच्चाई में उन्होंने फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया.

नई दिल्ली: पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए गुस्से में फूट पड़े. उन्होंने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) पर गंभीर आरोप लगाए कि टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे में बहुत बुरा हाल हुआ. खिलाड़ियों को मैच से पहले बर्तन धोने और किचन साफ करने पड़े. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे की शर्मनाक शुरुआत
टीम जब ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो सिडनी एयरपोर्ट पर 13-14 घंटे इंतजार करना पड़ा. कैनबरा में होटल बुकिंग नहीं हुई क्योंकि PHF ने पेमेंट समय पर नहीं किया. खिलाड़ी सड़कों पर भटकते रहे. मैच के अगले दिन ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार गए. पूरे दौरे में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी दोनों से हार मिली.
बर्तन धोना और साफ-सफाई का बोझ
कप्तान बट ने बताया कि होटल की व्यवस्था न होने से खिलाड़ियों को खुद खाना बनाना, बर्तन मांजना और सफाई करनी पड़ी. मैच खेलने से पहले भी 2-3 घंटे बर्तन धोने पड़ते थे. बट ने कहा, "जब खिलाड़ी मैच से पहले किचन साफ करें और बर्तन धोएं, तो उनसे अच्छे नतीजे कैसे उम्मीद करें?" उन्होंने इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया.
एयरबीएनबी सिर्फ 10 दिन का, दौरा 13 दिन काबट ने खुलासा किया कि टीम के लिए Airbnb सिर्फ 10 दिनों के लिए बुक किया गया था, जबकि दौरा 13 दिनों का था. बाद में सस्ते और खराब ठिकाने पर शिफ्ट होना पड़ा. फेडरेशन ने खिलाड़ियों से सच्चाई छिपाई और मीडिया से बात करने पर चेतावनी भी दी. बट ने कहा, "अब बहुत हो गया... हम इस प्रबंधन के साथ नहीं खेल सकते."
Captain Imad Butt says Pakistan’s hockey team was left stranded for 13 hours at Sydney Airport during their Australia tour, no reception, no coordination, players filming their own ordeal, even washing their own utensils.
National team. International tour. Zero protocol. Only… pic.twitter.com/JBXpUp0QSK— Bhairav Force (OSint) (@BhairavForce) February 18, 2026
10 मिलियन रुपये जारी
पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने पुष्टि की कि PHF को होटल और अन्य खर्चों के लिए 10 मिलियन से ज्यादा रुपये दिए गए थे. बोर्ड की महानिदेशक नूर उस सबा ने कहा कि पूरी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, जो PHF के पैट्रन-इन-चीफ हैं, उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं.
विदेशी कोच की मांग
कप्तान बट ने मांग की कि पाकिस्तान हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए विदेशी कोच और बेहतर प्रबंधन चाहिए. उन्होंने कहा कि टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन सही दिशा और पेशेवर तरीके के बिना सफलता मुश्किल है.
एक समय विश्व चैंपियन रही पाकिस्तान हॉकी आज प्रशासनिक खामियों और पैसों की कमी से जूझ रही है. खिलाड़ियों का यह खुला गुस्सा सिर्फ हार का नहीं, बल्कि सिस्टम की जवाबदेही का सवाल उठाता है. अब जांच के बाद क्या कदम उठते हैं, यह देखना बाकी है.


