'सेमीफाइनल नहीं... सीधा फाइनल!' नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी स्टार्स ने किया बड़ा दावा

आज पकिस्तान और नामीबिया के बीच टी20 मैच होने वाला है. मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने एक तीखा जवाब दिया है, जो सुर्खियों में बना हुआ है. आज अगर पकिस्तान जीत पक्की करती है तो वे सुपर 8 में जगह बना लेंगे.

Sonee Srivastav

PAK vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम दबाव का सामना कर रही है. टीम को आज 18 फरवरी 2026 को कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलना है. अगर पाकिस्तान जीत जाती है तो सुपर 8 में जगह पक्की हो जाएगी. टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें नीदरलैंड्स और अमेरिका पर जीत हासिल की, लेकिन भारत से 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो का है.

शादाब और नवाज का आत्मविश्वास

टीम के प्रमुख ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने मैच से पहले बड़ा बयान दिया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या टीम सेमीफाइनल तक पहुंच पाएगी, तो दोनों ने एक ही सुर में जवाब दिया, "सेमीफाइनल नहीं... फाइनल, इंशाअल्लाह!" उन्होंने साफ कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ आगे बढ़ना नहीं, बल्कि फाइनल तक पहुंचकर ट्रॉफी जीतना है. यह बयान टीम के अंदर मौजूद मजबूत विश्वास को दिखाता है.

पाकिस्तान का प्रदर्शन

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से की. नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की, जहां टीम ने दबाव में संयम दिखाया. अमेरिका के खिलाफ 32 रनों से जीत ने ग्रुप में स्थिति मजबूत की. लेकिन भारत के खिलाफ मिली हार ने टीम को झटका दिया. 

इसके बावजूद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी सकारात्मक हैं. वे मानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में एक अच्छी जीत सब कुछ बदल सकती है. जानकारी के लिए बता दें, पाकिस्तान पहले भी बड़े टूर्नामेंटों में मुश्किल हालात से वापसी कर चुकी है. 

नामीबिया के खिलाफ क्या होगा?

नामीबिया ने अब तक कोई मैच नहीं जीता है. वह ग्रुप में सबसे नीचे है. पाकिस्तान के लिए यह मौका है कि वे अपनी ताकत दिखाएं और सुपर 8 में एंट्री करें. मैच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा. टीम के कप्तान और खिलाड़ी इस मैच को बहुत अहम मान रहे हैं. शादाब और नवाज जैसे खिलाड़ियों का यह दावा टीम में जोश भर रहा है.

अब सबकी नजरें इस मैच पर टिकी हैं, जो कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. पाकिस्तान का यह आत्मविश्वास मैदान पर दिखेगा और वे फाइनल की राह पर बढ़ेंगे ये जल्द ही साफ हो जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि टीम इस बार कमाल कर दिखाएगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag