IPL 2026 से पहले लखनऊ ने लॉन्च किया नया लोगो, जानें क्यों है ये खास और क्या है इसका मतलब?

आईपीएल 2026 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना नया लोगो जारी कर दिया है. यह कोई आम लोगो नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश की संस्कृति से जुड़ा हुआ है.

Sonee Srivastav

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने IPL 2026 सीजन से पहले अपना नया लोगो जारी कर दिया है. मंगलवार 24 फरवरी को टीम ने आधिकारिक तौर पर यह नया प्रतीक दिखाया, जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश की संस्कृति से जुड़ा हुआ है.

नए लोगो में तीन शक्तिशाली प्रतीक

टीम ने बताया कि नया लोगो तीन महत्वपूर्ण चीजों को जोड़ता है - गरुड़, ताज और हाथी. ये तीनों प्रतीक लखनऊ और यूपी की भावनाओं को दर्शाते हैं. 

मालिक शाश्वत गोयनका का बयान

LSG के मालिक और RPSG ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने कहा, "यह नया लोगो हमारे लिए बहुत भावुक है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोगों ने पहले दिन से ही सुपर जायंट्स को दिल से अपनाया.

यह लोगो उस प्यार और विश्वास की निशानी है. गरुड़ हमारी ऊंचाइयों तक पहुंचने की इच्छा दिखाता है, ताज आपके द्वारा दिया गया गर्व है, और हाथी इस क्षेत्र की ताकत और वफादारी को दर्शाता है."

टीम का IPL सफर

LSG ने IPL में 2022 में डेब्यू किया था. अभी तक कोई खिताब नहीं जीता है. 2022 और 2023 में प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन पिछले दो सीजन में लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई. नया लोगो टीम के लिए नई शुरुआत का संकेत है. फैंस इस बदलाव से काफी उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि IPL 2026 में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag