MS Dhoni: घोड़े के साथ मस्ती करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद खेती और अपने पालतू जानवरों के साथ काफी समय बिताया है. सोशल मीडिया पर पालतू जानवरों के साथ एमएस धोनी की वीडियो अक्सर वायरल होती रहती है.

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

MS Dhoni with his Pets: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद खेती और अपने पालतू जानवरों के साथ काफी समय बिताया है. सोशल मीडिया पर पालतू जानवरों के साथ एमएस धोनी की वीडियो अक्सर वायरल होती रहती है. इस समय एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायल हो रही है. इस वीडियो में धोनी अपने पालतू घोड़े और घोड़े के बच्चे को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा धोनी का नया वीडियो -

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को जानवरों से काफी लगाव और प्यार है. धोनी कई बार अपने कुत्तों के साथ समय व्यतीत करते, उनको खाना खिलाते और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए भी नजर आए हैं. इस बार धोनी अपने पालतू घोड़े के साथ नजर आए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी के साथ कुछ लोग मौजूद हैं, धोनी के पास एक काले रंग का घोड़ा और उसका बच्चा खड़ा है. वीडियो में धोनी अपने हाथों से घोड़े को कुछ खिलाते हुए नजर आ रहे हैं, धोनी भी घोड़े को प्यार करते दिख रहे हैं. धोनी घोड़े को यह भी कह रहे हैं कि हाथ खाने की चीज नहीं है. उसके बाद धोनी घोड़े के बच्चे को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

IPL 2024 में भी खेलते नजर आएंगे धोनी -

गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी ने तीन साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन धोनी के फैन्स इंडियन प्रीमिया लीग में एक बार उन्हें क्रिकेट के एक्शन में देख लेते हैं. फैन्स हर साल इसी उम्मीद के साथ IPL देखते हैं कि शायद अब उन्हें धोनी खेलते हुए नहीं नजर आएंगे.

IPL 2023 में धोनी ने 42 की उम्र में भी चेन्नई सुपर किंग्स  नेतृत्व करते हुए टीम को 5वीं बार विजेता बनाया था. उसके बाद धोनी ने IPL 2024 में खेलने के संकेत भी दिए थे और IPL 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को रिटेन करके, उन्हें एक बार फिर टीम की कमान सौंपकर यह स्पष्ट कर दिया है कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी खेलते और चेन्नई का नेतृत्व करते हुए नजर आने वाले हैं.

calender
03 December 2023, 08:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो