हार्दिक पांड्या नहीं है योग्य कप्तान! क्या रोहित शर्मा को फिर मिलेगी मुंबई की कप्तानी?

मुंबई इंडियंस की लगातार 5 हार के बाद अब एक पूर्व क्रिकेटर ने भी फैंस के दावों पर मोहर लगा दी और टीम मैनेजमेंट को रोहित शर्मा को फिर मुंबई का कप्तान बनाने की नसीहत भी दी।

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में 14 साल के बाद अपना पहला मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं लग रहा। क्योंकि टीम ने केवल अपना पहला और एकमात्र मैच जीता। इस जीत के बाद मुंबई को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। केकेआर के विरुद्ध पहले मुकाबले में मिली जीत के बाद, MI की टीम को दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से पराजय मिली।

इस कारण टीम अब मौजूदा अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर चली गई। इन तमाम 4 हार के पीछे अब तक जहां फैंस कप्तान हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार ठहरा रहे थे, वहीं अब एक पूर्व क्रिकेटर ने भी फैंस के दावों पर मोहर लगा दी और टीम मैनेजमेंट को रोहित शर्मा को फिर मुंबई का कप्तान बनाने की नसीहत भी दी।

कप्तानी के योग्य नहीं हार्दिक पांड्या! 

मुंबई इंडियंस की टीम की लगातार 4 हार पर Cricbuzz के साथ बातचीत करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कप्तानी हार्दिक पांड्या की आलोचना की। उन्होंने बताया कि जब से हार्दिक ने टीम की कमान अपने हाथ में ली है, तब से ही एक औसत दर्जे की कप्तानी का प्रदर्शन किया है। तिवारी के अनुसार मुंबई इंडियंस को इन बुरे दिनों से उभरने के लिए रोहित शर्मा को फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी देनी होगी।

रोहित शर्मा को फिर से बनाओ कप्तान!

अपने बयान को जारी रखते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “अगर वे (मुंबई इंडियंस) इस समस्या का कोई हल चाहते हैं, तो हार्दिक पांड्या को कप्तानी से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लेना चाहिए, और रोहित शर्मा को वापस लाकर उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंप देनी चाहिए। जब ​​रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया था, तो वह एक अन्याय था। उम्मीद यह थी कि हार्दिक पांड्या टीम को कोई ट्रॉफी जिताएँगे, लेकिन जिस तरह से चीज़ें आगे बढ़ रही हैं, उसे देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वे ऐसा कर पाएँगे।”

रोहित और हार्दिक में कौन है बेस्ट?

गौरतलब है कि केवल मनोज तिवारी ही नहीं है उन्होंने रोहित शर्मा को फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने को लेकर मांग उठी है। इस दौरान सोशल मीडिया पर हर कोई रोहित को ही MI का कप्तान देखना चाहता है। इसकी एक अहम वजह यह भी है हिटमैन ने इस टीम को 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) आईपीएल ट्रॉफी जिताई है।

जबकि हार्दिक ने अपनी कप्तानी में केवल एक बार ही आईपीएल का खिताब जीता है, वह भी तब जब वे गुजरात टाइटन्स के कप्तान थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच बतौर कप्तान किसी तरह की तुलना नहीं है, रोहित शर्मा यहाँ हार्दिक से बेस्ट हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो