IPL 2026: CSK के खिलाफ मैच से पहले 18 करोड़ी खिलाड़ी ने ली IPL में एंट्री, श्रीलंका से NOC मिलते ही KKR को किया ज्वाइन!

आईपीएल 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक देखने को मिल रहा है. अब तक KKR ने चार मैचों में से तीन मैच हार चुकी है, हालांकि टीम के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है.

Sonee Srivastav

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है. चार मैचों में टीम को तीन हार मिली है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. सिर्फ एक अंक के साथ केकेआर अंक तालिका में सबसे नीचे है. तीन बार की चैंपियन टीम के गेंदबाजी विभाग में खासकर डेथ ओवर्स में बड़ी समस्या दिख रही है, लेकिन अब केकेआर को बड़ी राहत मिली है.

पथिराना को मिला NOC 

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी हासिल कर लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पथिराना जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं. हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि वे मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं.

बता दें, केकेआर ने आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. टी20 विश्व कप 2026 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोट लगने के कारण वे शुरुआती मैच नहीं खेल पाए थे. 

डेथ ओवर्स में मजबूती देगा पथिराना

केकेआर की सबसे बड़ी चिंता डेथ ओवर्स की गेंदबाजी रही है, जहां विरोधी बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे है. पथिराना की यॉर्कर और स्लोअर गेंदें इस समस्या का हल साबित हो सकती है. वे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं और 32 मैचों में 47 विकेट ले चुके हैं. साल 2023 में उन्होंने सीएसके को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.

टीम की अन्य चुनौतियां

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे की रणनीतियों पर सवाल उठ रहे हैं. 25 करोड़ से ज्यादा के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए है. हालांकि युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने कुछ अच्छी पारियां खेली है. 

टीम को पहले ही हर्षित राणा और आकाश दीप जैसे गेंदबाजों की चोट से झटका लग चुका है. चेपॉक की पिच स्पिनरों को मदद देती है, जहां सुनील नरेन अपना जादू चला सकते हैं, लेकिन पथिराना की वापसी गेंदबाजी को नई ताकत देगी.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो