Champions Trophy 2025: फाइनल मुकाबले से बाहर होने का मलाल, आंख से निकले आंसू...फिर भी ले गया ये बड़ा अवॉर्ड
19 फरवरी से शुरू हुई चैंपियंस ट्रॉफी का आज 9 मार्च को समापन हो गया. दुबई में खेले गए फाइनल में भारत न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियन बना. मैच के बाद खिलाड़ियों पर इनामों और अवॉर्ड्स की बौछार हुई, लेकिन एक अवॉर्ड उस खिलाड़ी को भी मिला, जो फाइनल में खेल नहीं सका. यह खिलाड़ी था न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाज मैट हेनरी, जो चोट के कारण फाइनल से बाहर हो गया था. फाइनल नहीं खेलने का दुख उसकी आंखों में आंसू बनकर छलक पड़ा.

मैट हेनरी को मिला गोल्डन बॉल अवॉर्ड
मैट हेनरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के गोल्डन बॉल अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्हें यह अवॉर्ड टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए दिया गया. हेनरी ने सेमीफाइनल तक न्यूजीलैंड के लिए सभी मैच खेले थे और उन्होंने 4 मैचों में 16.70 के औसत से 10 विकेट झटके. चोट के बावजूद उनका प्रदर्शन शानदार था और वह टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे.
हेनरी की चोट और फाइनल से बाहर होना
मैट हेनरी को सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग करते हुए कंधे में चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें फाइनल से बाहर होना पड़ा. हेनरी को फाइनल में न खेल पाने का गहरा मलाल था और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए, फाइनल से उनका बाहर होना भारतीय टीम के लिए एक राहत की बात थी.
वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी से निकट थे हेनरी
हेनरी के बाहर होने का मतलब था कि गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीतने का मौका वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी को मिला था, जो उनसे ज्यादा पीछे नहीं थे. लेकिन, फाइनल मैच के बाद दोनों भारतीय गेंदबाज हेनरी से 1-1 विकेट पीछे रहे. वरुण और शमी ने 9-9 विकेट लिए, जबकि हेनरी ने 10 विकेट लेकर गोल्डन बॉल अवॉर्ड अपने नाम किया.