MI vs CKS: वानखेड़े के मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई का रहा है बोलबाला, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

IPL 2023 के 12वें मुकाबले में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगी। वानखेड़े के मैदान पर रोहित ब्रिगेड रिकॉर्ड येलो आर्मी के खिलाफ बेमिसाल रहा है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) के 16वें सीजन की सबसे बड़ी टक्कर आज रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होने वाली है। IPL के एल क्लैसिको मुकाबले में 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रोहित शर्मा की सेना अपने घरेलू दर्शकों के सामने घरेलू मैदान पर उतरने के लिए बेहद बेताब है।

रोहित ब्रिगेड के जीत की है पूरी गारंटी -

मुंबई इंडियंस को IPL के पहले मुकाबले में भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई की जीत की पूरी गारंटी है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि वानखेड़े में रोहित ब्रिगेड की चेन्नई के खिलाफ बेहद शानदार रिकॉर्ड इसकी गवाही दे रहे हैं।

दरअसल, चेन्नई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई अपने घरेलू मैदान पर 10 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से 7 मुकाबलों में जीत मुंबई को हासिल हुई है और सिर्फ तीन मुकाबलों में माही की येलो आर्मी रोहित ब्रिगेड को धूल चटा सकी है।

ओवरऑल रिकॉर्ड में भी चेन्नई पर मुंबई भारी -

IPL के इतिहास में चेन्नई और मुंबई की टक्कर कुल 36 बार हुई है। जिसमें से 21 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है, जबकि 15 मुकाबलों में माही की येलो आर्मी जीत हासिल की है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आंकड़े के खेल में रोहित ब्रिगेड का दबदबा रहा है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और लखनऊ सुपर जायंट्स को एकतरफा अंदाज में पीटा था।

चरम पर रहता है एल क्लैसिको मुकाबले में रोमांच -

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम जब भी IPL में एक- दूसरे के विरुद्ध मैदान पर उतरती हैं तो रोमांच अपने चरम सीमा पर रहता है। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में बेहद शानदार टक्कर देखने को मिली है।

पांच मुकाबलों में से तीन तीन मुकाबलों में जीत मुंबई इंडियंस के हाथ लगी है, तो वहीं 2 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है। बता दें कि इन पांच मुकाबलों में से दो मुकाबलों का नतीजा अंतिम गेंद पर तय हुआ है।

calender
08 April 2023, 05:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो