MI vs LSG: कुत्ते ने किया अर्जुन तेंदुलकर पर हमला, नहीं खेल पाएंगे आज का मुकाबला, लखनऊ ने शेयर किया वीडियो

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से शेयर किया है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से शेयर किया है।

लखनऊ ने शेयर किया वीडियो -

वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी युद्धवीर सिंह और मोहसिन खान के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। युद्धवीर सिंह इससे पहले IPL में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे और दोनों इन खिलाड़ियों के बीच अच्छी दोस्ती भी है।

आज का मुकाबला नहीं खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर -

वायरल वीडियो में युद्धवीर सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर से उनका हाल पूछा और जिस पर अर्जुन ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे एक दिन पहले कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने से अर्जुन को बांए हाथ की उंगलियों में चोट आई है, जिसके कारण अर्जुन आज लखनऊ के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

अर्जुन का IPL सफर -

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की ओर से कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बतौर ऑलराउंडर IPL 2023 में अपना डेब्यू किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे मुकाबले में अर्जुन ने अपना IPL का पहला विकेट लिया। इस बीच अर्जुन ने कुल 4 मुकाबलों में 9.5 की इकोनॉमी रेट से कुल 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

अंक तालिका में मुंबई इंडियंस -

अगर अंक तालिका की बात करें तो इस वक्त मुंबई इंडियंस तीसरे नंबर पर मौजूद है। मुंबई ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 मुकाबलों में जीत हासिल के है तो वहीं 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम चौथे नंबर पर कायम है। लखनऊ और मुंबई के बीच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में IPL 2023 का 63 वां मुकाबला खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस की प्लेऑफ में हुई एंट्री -

मुंबई इंडियंस की टीम इस वक्त 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। अगर आज रोहित की सेना यह मुकाबला जीत जाती है, तो प्लेऑफ तक पहुंचने का उनका सफर काफी आसान हो जाएगा।

calender
16 May 2023, 05:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो