MI vs RCB: बैंगलोर से हार का हिसाब बराबर करने उतरेगी रोहित ब्रिगेड, ऐसी हो सकती दोनों टीमों की प्लेइंग XI इलेवन

IPL 2023 के 54वें मुकाबले मंगलवार 9 मई को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। रोहित ब्रिगेड वानखेड़े के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से इस सीजन हुए पहले मुकाबले में मिली हार का हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 के 54वें मुकाबले मंगलवार 9 मई को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। रोहित ब्रिगेड वानखेड़े के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से इस सीजन हुए पहले मुकाबले में मिली हार का हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुंबई को आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं बैंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से मात दी थी।

जीत की राह पर लौटना चाहेगी मुंबई इंडियंस -

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक लगभग मिलाजुला ही रहा है। रोहित के नेतृत्व में मुंबई ने इस सीजन खेले गए 10 मुकाबलों में से पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है, तो वहीं पांच मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं ईशान किशन और कैमरून ग्रीन भी निरंतरता के साथ रन बनाने में असफल रहे हैं। हालांकि तिलक वर्मा और टिम डेविड ने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा है निराशाजनक -

बता दें कि मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन भी इस सीजन काफी निराशाजनक रहा है। जोफ्रा आर्चर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने असफल रहे हैं, तो वहीं युवा गेंदबाज अरशद खान भी प्रभावित करने में सफल नहीं रहे हैं। हालांकि स्पिन में पीयूष चावला ने अहम समय पर महत्वपूर्ण विकेट झटके हैं।

बैंगलोर को दिल्ली के खिलाफ मिली थी हार -

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। बैंगलोर के गेंदबाजों ने आखिरी मुकाबले में अपने प्रदर्शन से सभी को बेहद निराश किया था। मोहम्मद सिराज ने 2 ओवर में बिना कोई सफलता हासिल किए 28 रन खर्च किए थे, तो वहीं हर्षल पटेल भी बेहद महंगे साबित हुए थे।

हालांकि इस सीजन (IPL 2023) में बैंगलोर के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा है। कप्तान फाफ डू प्लेसिस और विराट कोहली के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं, तो ग्लेन मैक्सवेल भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। इस सीजन हुए पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोहित की पलटन को 8 विकेट से मात दी थी।

मुंबई और बैंगलोर की संभावित प्लेइंग XI -

मुंबई इंडियंस -

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, अरशद खान, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, राघव गोयल।

रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर -

विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोस हेजलवुड।

calender
08 May 2023, 05:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो