IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के लॉकर रूम में विराट कोहली की दी मिसाल, वीडियो हुआ वायरल

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को लॉकर रूम में विराट कोहली की बल्‍लेबाजी की तकनीक के संबंध में उदाहरण देते हुए देखा गया। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की मुंबई इंडियंस पर मिली शानदार जीत के बाद यह वीडियो सामने आया।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को लॉकर रूम में विराट कोहली की बल्‍लेबाजी की तकनीक के संबंध में उदाहरण देते हुए देखा गया। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की मुंबई इंडियंस पर मिली शानदार जीत के बाद यह वीडियो सामने आया। गौर करने वाली बात है कि महेंद्र सिंह धोनी की एक छोटी सी वीडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें यह खुलासा नहीं हो पाया है कि माही विराट कोहली के बारे में कह क्‍या रहे हैं।

हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बता दें कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब विराट कोहली ने मैच की पहली गेंद का सामना किया तो माही उनकी बल्‍लेबाजी की तकनीक के संबंध में बात कर रहे हैं।

माही ने चेन्नई सुपर किंग्स के लॉकर रूम में यह मैसेज साझा किया, जो कि सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में तेजी वायरल हो गया। 41 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि, ''विराट कोहली पहली गेंद इस तरह नहीं खेलता है। यह हमेशा यही रहा है।''

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने दर्ज की शानदार जीत -

गौरतलब है कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने शनिवार 6 मई को IPL 2023 के 49वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 14 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर खेले गए IPL के एल क्‍लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन का लक्ष्य खड़ा किया।

जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। बता दें कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का मौजूदा सीजन (IPL 2023) में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 11 मुकाबलों में 6 मुकाबले जीते और वो IPL 2023 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कायम है। वहीं मुंबई इंडियंस की यह 10 मुकाबलों में पांचवीं जीत है और वो अंक तालिका में छठे स्‍थान पर काबिज है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी 10 मुकाबलों में से 5 मुकाबले जीते हैं और वो अंक तालिका में पांचवें स्थान पर कायम है।

calender
08 May 2023, 05:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो