MI vs SRH: प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए हैदराबाद से होगी मुंबई की टक्कर, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

आज के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें वानखेड़े के मैदान में आमने-सामने होंगी। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए मुंबई इंडियंस को हर हाल में इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) का 16वां सीज़न अब अपने अंतिम पड़ाव के करीब पहुंच गया है। लीग स्टेज में अब सिर्फ दो मुकाबले बाकी हैं और दोनों मुकाबले आज ही खेले जाएंगे। आज के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें वानखेड़े के मैदान में आमने-सामने होंगी। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए मुंबई इंडियंस को हर हाल में इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद से टक्कर लेगी मुंबई -

मुंबई इंडियंस 13 मुकाबलों में सात मुकाबलों में जीत दर्ज कर 14 अंक के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है। वहीं अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

अगर मुंबई इंडियंस यह मुकाबला हार जाती है, तो उसका भी टूर्नामेंट में सफर लगभग खत्म हो जाएगा, क्योंकि मुंबई का नेट रन रेट काफी कम है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंतिम चार की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।

इन खिलाड़ियों पर होंगी सभी की निगाहें -

बता दें कि मुंबई इंडियंस के फैंस की निगाहें आज रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, नेहल बढेरा और कैमरून ग्रीन के प्रदर्शन पर रहेंगी। ये खिलाड़ी अकेले दम पर ही अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन बेहतरीन लय में हैं और वह मुंबई इंडियंस के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

किसकी होगी जीत -

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL 2023 किसी भयानक सपने से कम नहीं रहा है। टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान मतलब 10वें नंबर पर कायम है। वहीं मुंबई की टीम ने पिछले कुछ मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, हैदराबाद की टीम उलटफेर करने का दम-खम रखती है। हमारा मैच प्रिडिक्शन (मैच भविष्यवाणी) मीटर कहता है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पलड़ा ज्यादा भारी है, हालांकि, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है।

मुंबई और हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI -

मुंबई इंडियंस –

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ आकाश मधवाल।

सनराइजर्स हैदराबाद -

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, नितीश रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार।

calender
21 May 2023, 01:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो