IND vs NZ: फाइनल मुकाबले में धोनी-रोहित का धमाकेदार एंट्री! हाथ में ट्रॉफी लेकर मैदान में उतरे दिग्गज, देखें वीडियो

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. मैच की शुरू होने से पहले MS धोनी और रोहित शर्मा की ट्रॉफी के साथ धमाकेदार एंट्री हुई.

Sonee Srivastav

IND vs NZ Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह रोमांचक मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू हुआ.

फाइनल से ठीक पहले मैदान पर एक खास पल देखने को मिला, जब पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हाथ में लेकर मैदान पर कदम रखा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

ट्रॉफी के साथ धोनी-रोहित का शानदार अंदाज

मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में विशेष समारोह हुआ. धोनी और रोहित, जो दोनों ही टी20 विश्व कप जीत चुके हैं, ट्रॉफी को संभालकर मैदान पर आए. उनके साथ आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी थे.

दोनों दिग्गजों ने ट्रॉफी को पोडियम पर रखा, जिससे पूरा माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया. प्रशंसकों ने इस पल को देखकर जोरदार तालियां बजाई. यह दृश्य भारतीय क्रिकेट के दो महान कप्तानों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को गौरव दिलाया है.

धोनी और रोहित की विश्व कप जीत की यादें

एमएस धोनी ने 2007 में भारत को पहला टी20 विश्व कप जिताया था. उस फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था. धोनी की कप्तानी में युवा टीम ने कमाल दिखाया था.

वहीं रोहित शर्मा ने 2024 में कप्तान के तौर पर भारत को दूसरा टी20 विश्व कप दिलाया. उन्होंने साऊथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर इतिहास रचा. रोहित इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. दोनों की मौजूदगी फाइनल को और खास बना रही है.

फाइनल में भारत का लक्ष्य

भारत इस बार खिताब का बचाव कर रहा है. टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और तीसरी बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश में है. अगर भारत जीता तो यह घरेलू मैदान पर पहली टी20 विश्व कप जीत होगी.

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड पहली बार पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब जीतना चाहता है. वे मजबूत टीम हैं और फाइनल तक पहुंचकर अपना दम दिखा चुके हैं. मैच में रोमांच की कोई कमी नहीं है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो