अरे रुक जाओ आउट नहीं है! बुमराह के बंप बॉल कैच पर खुशी से उछल पड़ी साक्षी, MS धोनी का रिएक्शन हुआ वायरल

वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए शानदार मुकाबले के बीच सोशल मीडिया पर एमएस धोनी और उनकी वाइफ ने जमकर सुर्खियां बटोरी. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Sonee Srivastav

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारत ने 7 विकेट खोकर 253 का बड़ा स्कोर बनाया. इंग्लैंड ने जवाब में 7 विकेट गवांकर 246 बनाए, लेकिन जीत नहीं मिली. 

जैकब बेथेल ने 105 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा. मैच के बीच सोशल मीडिया पर एमएस धोनी और उनकी वाइफ ने जमकर चर्चा बटोरा है.

एमएस धोनी और साक्षी का रिएक्शन वायरल 

स्टैंड्स में मैच देख रहे थे एमएस धोनी, जो 2007 में भारत की पहली टी20 वर्ल्ड कप जीत के कप्तान थे. धोनी पूरे मैच में शांत रहे. आखिरी ओवरों में जब इंग्लैंड दबाव बना रहा था, तब साक्षी धोनी ने सोचा कि भारत ने विकेट लिया है और खुशी से उछल पड़ी, लेकिन यह गलती थी, क्योंकि गेंद बाउंस होकर कैच हुई थी. 

धोनी ने मुस्कुराते हुए उन्हें देखा और बस इतना कहा, "बैठ जाओ". यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया. फैंस इसे "हसबैंड ऑफ द ईयर" मोमेंट कह रहे हैं.

धोनी का शांत स्वभाव

धोनी ने हमेशा की तरह शांत रहकर साक्षी को सही समय पर समझाया. यह छोटा सा वाकया फैंस को बहुत पसंद आया. वीडियो में साक्षी की उत्साह और धोनी की कूल प्रतिक्रिया साफ दिख रही है. यह धोनी के परिवार के साथ उनके मजेदार रिश्ते को दर्शाता है.

यह वायरल क्लिप मैच की रोमांचकता के साथ-साथ धोनी के व्यक्तित्व को भी हाइलाइट कर रही है. भारत अब फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा, जहां सूर्यकुमार यादव की टीम इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

संजू सैमसन की धमाकेदार पारी

संजू सैमसन ने इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने. उन्होंने 42 गेंदों पर 89 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने नाबाद 97 रन बनाए थे. सैमसन ने कहा, "मैंने दो शतक नहीं मिस किए, 97 और 89 बनाना भी बड़ी बात है." अब वे रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेंगे, जो उनके करियर का सबसे बड़ा पल होगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag