Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर एमएस धोनी का सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Chandrayaan-3: बुधवार 23 अगस्त को भारत चंद्रयान-3 के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया. इस पल को हर भारतीय ने सेलिब्रेट किया. वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस पल का जश्न मनाया.

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

MS Dhoni Celebrate Chandrayaan-3 Landing: बुधवार 23 अगस्त को भारत चंद्रयान-3 के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया. इस पल को हर भारतीय ने सेलिब्रेट किया. वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस पल का जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में धोनी को खास पल का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है. बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में धोनी ब्लू टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं. धोनी बड़े ही शांत अंदाज से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी थाई से ताली बजा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर धोनी का ये वीडियो बहुत तेजी से इधर-उधर धूम रहा है. वहीं धोनी की पत्नी साक्षी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी जीवा चंद्रयान-3 की लैंडिंग को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं. गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कई खिलाड़ियों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दी हैं.

इस सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली भी शामिल रहे थे. सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि, "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा." इसके अलावा विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा था, "चंद्रयान-3 की टीम को बधाई. आपने देश को गौरवान्वित किया है. जय हिंद!"

चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बना भारत -

गौरतलब हो कि भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस चांद की सहत पर लैंड कर चुके हैं. वहीं भारत ऐसा पहला देश बन गया है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है. बता दें कि चंद्रयान-3 ने बुधवार 23 अगस्त को शाम करीब 6:04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग की थी. 

calender
24 August 2023, 04:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो