MS Dhoni: सुनील गावस्कर बने महेंद्र सिंह धोनी के फैन, शर्ट पर लिया ऑटोग्राफ, चेपॉक पर दर्शकों ने दिया माही को ट्रिब्यूट

मुकाबला खत्म होने के बाद धोनी ने चेपॉक स्टेडियम में आए सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उसके बाद वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह की जर्सी पर अपना ऑटोग्राफ दिया। इसके अलावा भारतीय टीम के लीजेंड सुनील गावस्कर ने धोनी से ऑटोग्राफ लिया।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023: चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 61वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट में शिकस्त झेलनी पड़ी। चेपॉक पर चेन्नई सुपर किंग्स का यह इस सीजन आखिरी मुकाबला था और शायद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी।

मुकाबला खत्म होने के बाद माही ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया और साथ ही चेन्नई के फैंस को चेन्नई की जर्सी भी बांटी। इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की शर्ट पर माही ने ऑटोग्राफ दिया।

मुकाबला खत्म होने के बाद माही ने चेपॉक स्टेडियम में आए सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उसके बाद रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती की जर्सी पर भी अपना ऑटोग्राफ दिया। वहीं स्टेडियम के सुरक्षा कर्मियों से भी माही ने बातचीत की।

माही ने सुनील गावस्कर को दिया ऑटोग्राफ -

बता दें कि जर्सी बांटने के दौरान भारत लीजेंड सुनील गावस्कर महेंद्र सिंह धोनी के पास गए। गावस्कर ने अपनी शर्ट पर माही से ऑटोग्राफ मांगा। माही ने मुस्कुराते हुए गावस्कर की शर्ट पर साइन किया। माना यह जा रहा है कि यह माही का आखिरी IPL सीजन हो सकता है। हालांकि माही के हाल ही के कुछ बयानों से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि वह अगले सीजन भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार -

गौतलब हो कि चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शिवम दुबे के नाबाद 48 रन के दम पर चेन्नई ने 144 रन का लक्ष्य खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स की पारी एक समय लड़खड़ा गई थी, लेकिन कप्तान नितीश राणा और रिंकू सिंह ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को जीत तक ले गए। नितीश राणा ने चौका जड़कर कोलकाता को जीत दिलाई।

calender
15 May 2023, 10:06 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो