MS Dhoni: सुरेश रैना ने बताया मजेदार किस्सा, बोले- 'विकेट लेने के बाद खूब चिढ़ाते थे धोनी...'

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के साथ लंबे वक्त तक क्रिकेट खेलने वाले सुरेश रैना ने बताया कि नेट्स पर धोनी की गेंदबाजी का सामना करना सभी के लिए एक कठिन काम होता, क्योंकि वह आउट करने के बाद पूरे दिन चिढ़ाते हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Suresh Raina On MS Dhoni Bowling: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जहां अपने करिश्माई नेतृत्व के लिए जाने-पहचाने जाते हैं। वहीं अब धोनी के साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेलने वाले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने बड़ा खुलासा किया। सुरेश रैना और धोनी भारतीय टीम के अलावा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए काफी लंबे वक्त तक एकसाथ खेले हैं।

ऐसे में अब सुरेश रैना ने धोनी को लेकर जो बयान दिया है, वह क्रिकेट और माही के सभी फैंस के लिए काफी हैरानी भरा माना जा सकता है। जियो सिनेमा के शो होम ऑफ हीरोज में सुरेश रैना ने खुलासा करते हुए बताया कि मैंने नेट्स पर महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा खतरनाक गेंदबाज का सामना अब तक नहीं किया है, धोनी यदि किसी खिलाड़ी को नेट्स पर आउट करने में सफल होते थे तो फिर आप उनके आसपास भी भटकना नहीं चाहेंगे।

सुरेश रैना ने कहा कि, "मुझे लगता है कि मुथैया मुरलीधरन और लसिथ मलिंगा विश्व के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं, लेकिन नेट्स में महेंद्र सिंह धोनी से कठिन कोई गेंदबाज नहीं। यदि उन्होंने आपको नेट्स पर आउट कर दिया तो अगले एक-डेढ़ महीने तक आप उनके पास बैठ नहीं पाएंगे। वह लगातार आपको किसी ना किसी तरह याद दिलाते रहेंगे कि उन्होंने आपको किस तरह से आउट किया था।"

महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में फॉस्ट, स्पिन, लेग स्पिन हर तरह की गेंदबाजी करते हैं -

वहीं सुरेश रैना ने अपने बयान में आगे कहा कि, "नेट्स पर महेंद्र सिंह धोनी ऑफ स्पिन, मीडियम फास्ट, लेग स्पिन हर तरह की गेंदबाजी करते हैं। वह फ्रंट फुट नो-बॉल को भी नेट्स में सही बताते हैं। टेस्ट में उन्हें रेड बॉल मिलते ही वह तत्काल गेंदबाजी के लिए तैयार हो जाते, धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का खिताब अपने नाम किया। इसके ठीक बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी भी करवाई है।"

calender
01 July 2023, 11:04 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो