PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स लेगी घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का टेस्ट, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

IPL 2023 के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगी। बैंगलोर की टीम को अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी मात दी थी।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का टेस्ट लेंगे। बता दें कि बैंगलोर को अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दी थी।

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को दी थी मात -

पंजाब किंग्स के प्लेइंग XI में कप्तान शिखर धवन के वापस लौटने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। शिखर धवन कंधे की चोट की वजह से पिछला मुकाबला नहीं खेले थे और शिखर की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी सैम करन ने की थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी में सिकंदर रजा ने पंजाब के लिए बल्ले से कमाल दिखाया था, तो वहीं शाहरुख खान ने आखिरी ओवरों में चौके और छक्कों की जमकर बरसात की थी। वहीं पंजाब के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी आखिरी मुकाबले में बेहद उम्दा रहा था।

आखिरी ओवरों में चेन्नई ने मारी बाजी -

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रदर्शन बेमिसाल रहा था। बता दें कि अंतिम ओवरों में लगातार बड़े विकेट गंवाने की वजह से बैंगलोर को जीत नसीब नहीं हो सकी थी। बल्लेबाजी की बात करें तो ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस ने बल्ले से खूब धमाल मचाया था, तो इस सीजन में पहली बार दिनेश कार्तिक भी फॉर्म में दिखाई दिए थे।

बैंगलोर के लिए गेंदबाजी बनी चिंता का विषय -

हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए गेंदबाजी जरूर चिंता का विषय होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मोहम्मद सिराज को छोड़कर टीम के अन्य गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए थे। अपने चार ओवर में वेन पार्नेल ने 48 रन खर्च किए थे, तो वहीं विजय कुमार ने 62 रन लुटाए थे। गेंदबाज हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा की भी जमकर कुटाई हुई थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस मुकाबले में जोश हेजलवुड को प्लेइंग XI में मौका दे सकती है।

पंजाब और बैंगलोर संभावित प्लेइंग XI -

पंजाब किंग्स -

अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बर्रार, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर -

विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज।

calender
20 April 2023, 03:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो