अर्जुन तेंदुलकर को लेकर प्रीति जिंटा का ट्वीट हुआ वायरल, 'Nepotism के कारण उसका खूब मजाक उड़ा, लेकिन...'

बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्‍स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने अर्जुन तेंदुलकर को IPL में अपना पहला विकेट लेने की बधाई दी। महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने भुवनेश्वर कुमार को अपना पहला शिकार बनाया।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

क्रिकेट जगत के महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने IPL 2023 के 25वें मुकाबले में अपनी काबिलियत साबित कर दी और अपने IPL करियर का अपना पहला विकेट प्राप्त किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार को अर्जुन तेंदुलकर ने अपना डेब्‍यू शिकार बनाया।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने IPL 2023 में अपना पांचवां मुकाबला खेला। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने दूसरे मुकाबले को यादगार बनाते हुए IPL करियर का पहला विकेट हासिल किया। बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अर्जुन ने अपने IPL करियर का डेब्‍यू किया था, लेकिन उस मुकाबले में वो विकेट लेने में नाकाम रहे थे।

अर्जुन तेंदुलकर को रोहित शर्मा ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी -

मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने अपने गेंदबाजी स्‍पेल के पहले दो ओवर में मात्र 14 रन खर्च किए। इसके बाद अर्जुन को पारी का अंतिम ओवर करने की जिम्‍मेदारी कप्तान रोहित ने सौंपी। सनराइजर्स हैदराबाद को जीतने के लिए 20 रन की जरुरत थी। अर्जुन ने अंतिम ओवर में मात्र 6 रन देकर एक विकेट झटका। मुंबई इंडियंस ने इस तरह जीत की हैट्रिक लगाई।

तेंदुलकर परिवार में छाया ख़ुशी का माहौल -

सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार आउट होने वाले आखिरी बल्‍लेबाज रहे। रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार का कैच कवर्स में पकड़ा। अर्जुन तेंदुलकर ने पहले विकेट का जश्‍न अपनी टीम के साथ मनाया। स्टेडियम में मौजूद अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर और बहन सारा तेंदुलकर ने 23 वर्षीय इस खिलाड़ी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

प्रीति जिंटा का ट्वीट हुआ वायरल -

बता दें कि मुंबई इंडियंस की जीत के बाद प्रीति जिंटा ने अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। डिंपल गर्ल ने अपने ट्वीट में ध्‍यान दिलाया कि युवा क्रिकेटर अर्जुन का नेपोटिज्‍म (भाई, भतीजावाद) की वजह काफी मजाक उड़ा, लेकिन अर्जुन ने साबित कर दिया कि उसने अपनी जगह कमाई है।

प्रीति जिंटा ने ट्वीट में लिखा कि, "कई लोगों ने नेपोटिज्‍म के नाम पर अर्जुन की जमकर खिल्‍ली उड़ाई, लेकिन आज अर्जुन ने दिखाया कि अपनी जगह अच्‍छी तरह से कमाई है। बधाई हो अर्जुन। सचिन आपको बहुत गर्व होना चाहिए।"

अर्जुन तेंदुलकर ने तोड़ दिया पिता सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड -

वहीं IPL में पहला विकेट हासिल करते ही अर्जुन तेंदुलकर ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने IPL में गेंदबाजी के दौरान कभी विकेट नहीं लिया और अर्जुन तेंदुलकर अपने परिवार से IPL विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने।

calender
19 April 2023, 03:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो