RCB vs GT IPL 2026 Final: आज अहमदाबाद की पिच किसका देगी साथ? यहां देखें नरेंद्र मोदी स्टेडियम का पिच रिपोर्ट और आंकड़े
आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु और गुजरात के बिच होने वाला है. यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं नरेन्द्र मोदी स्टेडियम का पिच किसका देगा साथ.

अहमदाबाद: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच यह रोमांचक भिड़ंत होने वाली है. यह मैदान पिछले दो सालों से बड़े फाइनल मैचों की मेजबानी कर रहा है और आज भी फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी रहती है. यह सपाट और अच्छी बाउंस वाली पिच मानी जाती है, जिससे बल्लेबाज बड़े शॉट्स खेल सके. औसतन 8.98 रन प्रति ओवर बनते हैं. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 178 के आसपास रहता है.
मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को थोड़ी ज्यादा सफलता मिली है. पिछले छह फाइनल मैचों में से चार में चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. आज का मैच भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है, जहां 180-200 के स्कोर भी कम पड़ सकते हैं.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े
कुल मैच: 51
पहले बैटिंग करते हुए जीते: 26
चेज करते हुए जीते: 25
सबसे बड़ा स्कोर: 243/5
सबसे कम स्कोर: 86
चेज में सबसे बड़ा स्कोर: 204/3
पिच पर गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों का पलड़ा भारी होता जाएगा. स्पिनर्स और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं.
RCB vs GT हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले हो चुके हैं. RCB ने 5 और GT ने 4 मैच जीते हैं. IPL 2026 सीजन में RCB 2-1 से आगे है. दोनों टीमें फॉर्म में हैं. RCB ने क्वालीफायर-1 और GT ने क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई है.
आज कौन मचाएगा गदर?
बल्लेबाजों में विराट कोहली, शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी बड़े स्कोर बना सकते हैं. गेंदबाजों में राशिद खान, कगिसो रबाडा, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार का जलवा दिखने की उम्मीद है.
कुल मिलाकर आज की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करेगी, लेकिन स्मार्ट गेंदबाजी और सही टॉस फैसला मैच का नतीजा तय कर सकता है. फैंस को एक यादगार और धमाकेदार फाइनल मैच देखने को मिलने वाला है.


