Shreyanka Patil: 21 वर्षीय श्रेयंका पाटिल ने रचा इतिहास, महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलने वाली बनेंगी पहली भारतीय खिलाड़ी

Shreyanka Patil: भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल अब महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। श्रेयंका पाटिल को गुयाना एमेजॉन वारियर्स ने अपने खेमें में शामिल किया है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Shreyanka Patil Play In WCPL 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के पुरुष खिलाड़ियों के साथ पिछले 10 सालों में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का भी मैदान पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। भारतीय पुरुष टीम के खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से जहां विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं है। वहीं इसके लिए बोर्ड ने महिला खिलाड़ियों को छूट दे रखी है।

अब 21 वर्षीय भारतीय महिला खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल वेस्टइंडीज में होने वाली महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (Women's Caribbean Premier League) में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनेंगी। बता दें कि युवा ऑफ स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल को WCPL में गुयाना एमेजॉन वॉरियर्स टीम ने अपने खेमें में शामिल किया है।

WCPL के आगामी संस्करण की शुरुआत 31 अगस्त से होगी, इस लीग का समापन 10 सितंबर को होगा। इससे पहले भी भारतीय महिला टीम की कई खिलाड़ी विदेशी टी20 लीग में खेलते हुए नजर आईं हैं। भारतीय महिला टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा सहित कई अन्य खिलाड़ी इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड लीग के अलावा ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आईं हैं।

इमर्जिंग एशिया कप 2023 में श्रेयंका ने किया शानदार प्रदर्शन -

गौरतलब हो कि पिछले महीने हॉन्ग कॉन्ग की मेजबानी में खेली गए इमर्जिंग एशिया कप में श्रेयंका पाटिल का गेंद से बेहद शानदार प्रदर्शन देखने के लिए मिला था। श्रेयंका ने 2 मुकाबलों में 7 ओवरों की गेंदबाजी की, जिसमें श्रेयंका ने महज 15 रन खर्च करते हुए 9 विकेट हासिल किए थे।

फाइनल मुकाबले में श्रेयंका ने 4 विकेट अपने नाम करने के साथ टीम की जीत में बेहद अहम योगदान दिया था। श्रेयंका को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था। महिला आईपीएल के पहले संस्करण में श्रेयंका पाटिल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आईं थी। इस दौरान श्रेयंका ने 7 मुकाबलों में कुल 6 विकेट हासिल किए थे।

calender
01 July 2023, 11:50 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो