भारत को विश्व विजेता बनाने के बावजूद जाएगी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी! BCCI श्रेयस अय्यर को सौंपेगी कमान
आईपीएल 2026 के बीच BCCI अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कूप की तैयारी में जुटा हुआ है. इस बार BCCI भारतीय टीम की कमान नए हाथों में सौंपने का फैसला लिया है, जिसके लिए एक नाम उन्होंने सामने रख दिया है.

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई अगले साल 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी में जुटा हुआ है. इसके लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़े स्तर पर प्रयोग करने की योजना बनाई जा रही है. इस साल एशियाई खेल और भारत-वेस्ट इंडीज टी20 सीरीज एक साथ होने के कारण बोर्ड दो अलग-अलग टी20 टीमें उतार सकता है.
इससे कई नए खिलाड़ियों को भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा. सूर्यकुमार यादव की उम्र को देखते हुए बोर्ड एक नए कप्तान को तैयार करने का भी फैसला कर चुका है.
दो टीमें और 30-35 खिलाड़ियों का पूल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई जून में आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज से ही प्रयोग शुरू करेगा. एशियाई खेल और वेस्ट इंडीज सीरीज ओवरलैप होने की वजह से बोर्ड 30 से 35 खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल तैयार कर रहा है.
इस पूल में आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं. आयरलैंड दौरे पर एक बड़ी टीम भेजी जाएगी, जिसमें कई खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं.
श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी
रिपोर्ट में सबसे बड़ी खबर यह है कि श्रेयस अय्यर को आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में कप्तानी के रूप में अपनी काबिलियत साबित कर दी है. वे तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल फाइनल तक पहुंचने वाले इकलौते कप्तान हैं.
इस सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स को शुरुआती छह मैचों में अपराजित रखकर इतिहास रच दिया. उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही प्रभावशाली रही है.
नए खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का मौका
आईपीएल 2026 के शानदार प्रदर्शन के आधार पर कई युवा खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं. इनमें वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, अनुकूल रॉय, शशांक सिंह और अंगकृष रघुवंशी का नाम शामिल है.
विशेष रूप से वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर है. अगर उन्हें मौका मिला तो वे भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन सकते हैं. इसके अलावा आयुष बदोनी, रजत पाटीदार को भी टी20 डेब्यू का मौका मिल सकता है.
गेंदबाजी विभाग में कौन-कौन?
गेंदबाजी में रवि बिश्नोई की वापसी की संभावना है. एक समय वे टी20 रैंकिंग में नंबर 1 थे. खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा और कार्तिक त्यागी पर भी विचार चल रहा है. विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में ध्रुव जुरेल सबसे आगे दिख रहे हैं.
बीसीसीआई इस साल टी20 फॉर्मेट में बड़े प्रयोग करने जा रहा है. श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपकर बोर्ड भविष्य के लिए एक मजबूत लीडर तैयार करना चाहता है, ताकि 2027 विश्व कप से पहले टीम अच्छी तरह तैयार हो सके.


