अर्जुन तेंदुलकर के पहले IPL विकेट पर भावुक हुईं बहन सारा, 'इस दिन के लिए बहुत लंबा इंतजार...'

सारा तेंदुलकर ने भाई अर्जुन तेंदुलकर के IPL में पहला विकेट लेने के बाद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन तेंदुलकर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

अर्जुन तेंदुलकर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से तबाही मचा दी है। दबाव से भरे अंतिम ओवर में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की IPL 2023 में लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को IPL की पिच पर कदम रखने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। बहन सारा तेंदुलकर भी भाई की सफलता पर फूली नहीं समां रहीं हैं।

अर्जुन को लेकर सारा तेंदुलकर ने लिखा भावुक पोस्ट -

अर्जुन तेंदुलकर द्वारा IPL में पहला विकेट लेने के बाद सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए अर्जुन के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। सारा ने लिखा कि, "इस दिन के लिए बहुत लंबा इंतजार किया। अर्जुन तेंदुलकर तुम पर बहुत गर्व है।" इसके अलावा सारा ने अर्जुन तेंदुलकर के पहले IPL विकेट का वीडियो भी शेयर कर लिखा कि, "हाईलाइट देखने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं।"

अर्जुन तेंदुलकर ने की आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी -

अर्जुन तेंदुलकर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रनों का बचाव किया था। अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में महज 5 रन दिए थे और साथ ही भुवनेश्वर कुमार के रूप में अपना पहला IPL विकेट भी चटकाया था।

कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ -

लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर की खूब जमकर तारीफ की। रोहित शर्मा ने कहा कि, "अर्जुन हमारे साथ तीन साल से है। वह जानता है कि टीम को उससे क्‍या चाहिए। उसके प्‍लान भी सटीक हैं। वह चीजों को आसान भी रखता है। शुरुआत में स्विंग करता है और अंत में सटीक यॉर्कर भी कर रहा है।"

मुंबई इंडियंस का शानदार कमबैक -

मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2023 का आगाज भले ही अच्छा नहीं रहा था, लेकिन रोहित की सेना अब जीत की राह पर लौट चुकी है। इस सीजन की पहली जीत का स्वाद मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चखा था। इसके बाद मुंबई ने कोलकाता नाईट राइडर्स को वानखेड़े के स्टेडियम में करारी मात दी थी। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की और हैदराबाद को 14 रनों से करारी शिकस्त दी।

calender
19 April 2023, 06:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो