T20 World Cup 2026: सूर्या की चमकदार पारी, अक्षर, अर्शदीप और सिराज की तिकड़ी...वानखेड़े में टीम इंडिया की जीत

टी20 विश्वकप के पहले मैच में टीम इंडिया ने यूएसए को 28 रनों से मात दी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने यूएसए को टीम को 162 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. इसके बाद गेंदबाजों ने यूएसए को खुलकर खेलने नहीं दिया. भारत का अगला मैच अब दिल्ली में नीदरलैंड के खिलाफ होगा.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

स्पोर्ट्सः मुंबई के वानखेड़े में टीम इंडिया ने यूएसए को 28 रनों से हराकर टी20 विश्वकप में खाता खोल लिया है. पारी के आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. इससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने यूएसए को 162 रनों का लक्ष्य दिया था.

बता दें कि यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले डगआउट वापस लौट गए. 

इसके बाद 45 रन के स्कोर पर टीम इंडिया का दूसरा विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा. ईशान किशन के आउट होते ही टीम इंडिया की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी और 46 रन के स्कोर पर शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा भी आउट होकर पवेलियन लौट गए. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने भी निराश किया और पहली गेंद पर आउट होकर चलते बने. 

कप्तान सूर्या की शानदार पारी

यूएसए की तरफ से शैडली वैन शाल्कविक ने एक ओवर में ही तीन विकेट झटककर टीम इंडिया को घुटनों पर ला दिया. इसके अलावा अली खान ने भी एक विकेट लिया. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया का स्कोर 8 ओवर में 52 रनों पर चार विकेट था. कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह क्रीज पर डटे हुए हैं. 

कप्तान सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने यूएसए को टीम को 162 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. इस बीच अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार यादव का थोड़ी देर तक क्रीज पर साथ निभाया. 

भारतीय गेंदबाजों के आगे यूएस की टीम पस्त

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही. टीम का दूसरे ओवर में हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल हुए मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गौस को 6 रनों के स्कोर पर चलता किया. इसके बाद अर्शदीप ने कप्तान मोनांक पटेल को खाता तक नहीं खोलने दिया. अपने दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने सैतेजा मुक्कमल्ला को चलता कर यूएसए की टीम पर पकड़ बना ली. यूएसए का स्कोर 3.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 13 हो गया था. 

इसके बाद मिलिंद कुमार और शुभम कृष्णमूर्ति के बीच करीब 58 रनों की साझेदारी हुई. इस बीच वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी चालाकी से मिलिंद कुमार को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों स्टंप आउट कराकर भारत को चौथी सफलता दिलाई. अगला ओवर करने आए अक्षर पटेल ने संजय कृष्णमूर्ति और हरमीत सिंह को एक ही ओवर में चलता कर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई. अंत में यूएसए 20 ओवरों में सिर्फ 132 रन ही बना पाई और 28 रनों से मुकाबला हार गई.

टीम इंडिया का अगला मुकाबला किससे?

भारत का अगला मुकाबला अब नीदरलैंड से होगा. यह मुकाबला देश की राजधानी दिल्ली में खेला जाएगा. आपको बता दें कि नीदरलैंड की टीम कोलंबो से भारत आ रही है. दरअसल, नीदरलैंड का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था. उसे पाकिस्तान के हारों हार का सामना करना पड़ा है. आपको याद होगा कि पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.

प्लेइंग-11

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवनः ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती

यूएसए प्लेइंग इलेवनः एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag