IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कमाल, विराट कोहली के बाद इन दिग्गजों का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

ND vs PAK: आज भारत और पकिस्तान के बीच सुपर-6 राउंड का निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में वैभव ने विराट कोहली, शुभमन गिल सहित कई दिग्गजों का रिकॉर्ड ध्वस्त दिया है.

Sonee Srivastav

IND vs PAK: अंडर-19 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-6 राउंड का निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में यह महामुकाबला सेमीफाइनल की दौड़ तय करेगा. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने पारी की शुरुआत की. इस मैच में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल दिखाया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 रन बनाते ही बड़ा कारनामा किया. उन्होंने यूथ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद (1149 रन) को पीछे छोड़ दिया. अब उनके नाम 1150* रन हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ा था. वैभव की नजर अब विजय जोल (1404 रन) और यशस्वी जयसवाल (1386 रन) के रिकॉर्ड पर टिकी है.

यूथ वनडे में भारतीयों के टॉप रन स्कोरर

विजय जोल: 1404 रन  

यशस्वी जयसवाल: 1386 रन  
तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन  
वैभव सूर्यवंशी: 1150* रन  
शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन  
सरफराज खान: 1080 रन  
विराट कोहली: 978 रन

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी 

यह सुपर-6 का आखिरी मैच है. ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. भारत के पास 6 अंक हैं और पाकिस्तान के पास 4 अंक. भारत के लिए जीत जरूरी है, ताकि सेमीफाइनल में जगह पक्की हो. पाकिस्तान को बड़ी जीत के साथ नेट रन रेट सुधारना होगा, क्योंकि उनका नेट रन रेट भारत से काफी कम है. वैभव जैसे युवा खिलाड़ी आज भारत के लिए बड़ा फैक्टर साबित हो रहे हैं.

वैभव का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ वैभव का रिकॉर्ड अब तक सामान्य रहा है, लेकिन आज उन्होंने अपनी छाप छोड़ी. उनकी तेज बल्लेबाजी से भारत को मजबूत शुरुआत मिली. हालांकि वो 22 गेंदों 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं, जिसमें एक चक्का और 5 चौका शामिल है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag