WPL 2024 Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच

WPL 2024 Schedule: मह‍िला प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा, वहीं खिताबी मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा.

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Women's Premier League 2024 Schedule: मह‍िला प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा, वहीं खिताबी मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

इस साल महिला प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच होंगे और अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि एलिमिनेटर मैच में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों का आमना-सामना होगा. इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होंगे. एलिमिनेटर मैच 15 मार्च को होगा. 

बता दें कि पिछले सीजन (साल 2023) की तरह, महिला प्रीमियर लीग में कोई होम-अवे फॉर्मेट नहीं होगा. हालांकि इस सीजन में टूर्नामेंट दो शहरों, दिल्ली और बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा. WPL 2024 का सीजन पिछले साल के फॉर्मेट की तरह ही होगा. इसमें लीग राउंड में शीर्ष 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 15 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी.

WPL 2024 की टीमें -

मुंबई इंडियंस (MI)
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
गुजरात जाएंट्स (GG)
यूपी वॉरियर्स (UPW)

मुंबई इंडियंस ने जीता था WPL का पहला खिताब -

गौरतलब हो कि पिछले साल का मह‍िला प्रीम‍ियर लीग का ख‍िताब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात देकर अपने नाम किया था. दिल्ली कैप‍िटल्स की कप्तान मेग लैनिंग 345 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं, वहीं मुंबई इंडियंस के हेली मैथ्यूज ने 10 मैचों में 16 विकेट अपने नाम कर पर्पल कैप पर कब्जा कमाया था.

महिला प्रीमियर लीग 2024 का पूरा शेड्यूल -

23 फरवरी - मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
24 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी - गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
26 फरवरी - यूपी वॉरियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु 
27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी - मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
1 मार्च - यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
2 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
3 मार्च - गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
4 मार्च - यूपी वॉरियर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु 
5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, दिल्ली
6 मार्च - गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली 
7 मार्च - यूपी वॉरियर्स vs मुंबई इंडियंस, दिल्ली
8 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
9 मार्च - मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, दिल्ली
10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
11 मार्च - गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
12 मार्च - मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स, दिल्ली 
15 मार्च - एलिमिनेटर मैच, दिल्ली 
17 मार्च - फाइनल मैच, दिल्ली 

calender
23 January 2024, 04:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो