World Cup 2023: वनडे विश्व कप में 5 मुकाबले हो सकते हैं बेहद रोमांचक, सूची में भारत-पाक महामुकाबला भी शामिल

World Cup 2023: ICC ने पांच ऐसे मुकाबले चुने हैं, जिन को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा सकता है। गौरतलब हो कि विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 15 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

World Cup 2023 Ind vs Pak: वनडे विश्व कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है, इसमें भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगी। शेड्यूल जारी करने के बाद ICC ने एक और दिलचस्प जानकारी फैंस के साथ साझा की है। ICC ने बताया है कि भारत और पाकिस्तान के साथ-साथ और कौन से मुकाबले बेहद रोमांचक हो सकते हैं।

ICC ने पांच ऐसे मुकाबले चुने हैं, जिन को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा सकता है। गौरतलब हो कि विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 15 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पिछले वनडे विश्व कप के मुकाबले में करारी शिकस्त दी थी। भारतीय टीम ने विश्व कप 2019 के मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों से मात दी थी। भारतीय टीम ने यह मुकाबला डकवर्थ लुईस नियम से जीता था।

ICC के अनुसार इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भी काफी रोमांचक हो सकता है। पिछले विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराया था। इस बार भी दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दे सकती हैं। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कई दिलचस्प मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब एक बार फिर से ये दोनों टीमें मैदान पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।

रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने मैदान में उतरेगी। 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला भी रोमांचक हो सकता है। विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका ने महज तीन मुकाबले जीते थे, लेकिन इस बार अफ्रीकी टीम वापसी कर सकती है। वहीं 7 अक्टूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है, धर्मशाला के मैदान में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।

ये मुकाबले हो सकते हैं बेहद रोमांचक -

भारत vs पाकिस्तान  - 15 अक्टूबर, अहमदाबाद

इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड    - 5 अक्टूबर, अहमदाबाद

भारत vs ऑस्ट्रेलिया  - 8 अक्टूबर, चेन्नई

ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका - 13 अक्टूबर, लखनऊ

बांग्लादेश vs अफगानिस्तान - 7 अक्टूबर, धर्मशाला

calender
28 June 2023, 10:37 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो