WTC Final 2023: हर्षवर्धन कपूर ने कप्तान से लेकर टीम सेलेक्शन तक उठाए सवाल, बोलें- "विराट का कप्तान न होना..."

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन देख अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने ट्वीट करते हुए निराशा जताई है। हर्षवर्धन कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारतीय टीम के कप्तान से लेकर टीम सेलेक्शन पर भी सवाल उठाए हैं।

Dheeraj Dwivedi

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल स्टेडियम पर खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अब तक भारतीय टीम का हाल पूरी तरह बेहाल है। जहां एक ओर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली भारतीय टीम पहले दिन सिर्फ तीन विकेट ही हासिल कर पाई, तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने स्कोर बोर्ड पर 327 रन जड़ दिए हैं।

इस खिताबी मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन देख अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने ट्वीट करते हुए निराशा जताई है। हर्षवर्धन कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारतीय टीम के कप्तान से लेकर टीम सेलेक्शन पर भी सवाल उठाए हैं।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "विराट कोहली अब टेस्ट कप्तान नहीं हैं ये भयानक त्रासदी है। विराट कोहली के बिना खिलाड़ियों में जीत की भूख और इंटेंसिटी नजर नहीं आ रही। सारे खिलाड़ी निष्क्रिय हो गए हैं और सिर्फ रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले जा रहे हैं।"

टीम सेलेक्शन को लेकर भी उठाए सवाल -

बता दें कि हर्षवर्धन कपूर खेल के प्रति काफी जागरूक रहते हैं। फुटबॉल और क्रिकेट जैसे खेलों पर वो अक्सर अपनी बात भी रखते हैं, उन्होंने इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग XI पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, "टीम सेलेक्शन सही नही है, रविचंद्रन अश्विन को खेलना चाहिए था और जसप्रीत बुमराह का चोट की वजह से बाहर होना भी भारतीय टीम के लिए जोरदार झटका है।"

हर्षवर्धन कपूर का बॉलीवुड करियर -

वहीं अगर हर्षवर्धन कपूर के बॉलीवुड सफर की बात करें तो, साल 2016 में आई फिल्म 'मिर्जया' से हर्षवर्धन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2018 में फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो, और साल 2022 में फिल्म 'थार' में नजर आए। हर्षवर्धन की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि भावेश जोशी सुपरहीरो को कई समीक्षकों ने बेहतरीन फिल्म बताया. थार में वो अनिल कपूर के साथ दिखाई दिए थे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag