यशस्वी जायसवाल को मिला शानदार प्रदर्शन का ईनाम, भारतीय टीम में हुई एंट्री, WTC फाइनल के लिए इस खिलाड़ी की ली जगह

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम मिल गया है। यशस्वी जायस्वाल को अगले महीने खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम मिल गया है। यशस्वी जायस्वाल को अगले महीने खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

रुतुराज गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायस्वाल को भारतीय टीम में जगह मिली है। BCCI ने WTC Final से पहले स्टैंड बाय खिलाड़ियों की सूची में बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ अपनी शादी के चलते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

रुतुराज गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल हुए टीम में शामिल -

गौरतलब है कि रुतुराज गायकवाड़ अपने शादी के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के 21 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को रुतुराज की जगह स्टैंड बाय खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में शामिल किया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से 12 जून तक खेला जाना है।

वहीं रुतुराज गायकवाड़ अपनी शादी की वजह से 2 जून और 3 जून को यूके नहीं जा पाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गायकवाड़ ने बोर्ड को बताया कि वह 5 जून के बाद ही भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में यशस्वी जायसवाल के पास यूके का वीजा है और जल्द ही यशस्वी लंदन के लिए रवाना होंगे।

बेहतरीन लय हैं यशस्वी जायसवाल -

यशस्वी जायस्वाल इस ससमय बेहतरीन लय में नजर आ रहे है। उन्होंने IPL 2023 में 14 मुकाबलों में कुल 625 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट रिकॉर्ड भी बेहद शानदार है। जायसवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 15 मुकाबलों में कुल 1845 रन बनाए है, जिसमें 9 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है।

रणजी ट्रॉफी 2022-23 में भी किया है कमाल -

गौरतलब हो कि रणजी ट्रॉफी 2022-23 में यशस्वी जायसवाल ने 5 मुकाबलों में 45 की औसत से कुल 315 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। इसके बाद यशस्वी ने ईरानी ट्रॉफी में कुल 213 रन और रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कुल 144 रन जड़े हैं। यशस्वी जायसवाल का अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा था, इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें IPL 2023 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

calender
28 May 2023, 04:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो