राजा रघुवंशी केस में नया ट्विस्ट, सोनम की 'मिस्ट्री फ्रेंड' अलका ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन!

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब 'मिस्ट्री गर्ल' अलका की एंट्री ने सस्पेंस बढ़ा दिया है. सोनम की इस करीबी दोस्त की भूमिका पर पुलिस की नजर है. परिजनों की मांग के बाद अलका समेत सभी सहेलियों से गहन पूछताछ की तैयारी की जा रही है. मामला और पेचीदा हो गया है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक नया मोड़ सामने आ गया है, जिससे पूरे मामले में रहस्य और भी गहरा गया है. अब तक इस केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी मानी जा रही थी, लेकिन उसकी बेहद करीबी दोस्त अलका की कहानी सामने आने के बाद पुलिस और परिजनों के शक की सुई एक नए एंगल की ओर घूम गई है.

अलका, सोनम की नजदीकी सहेली बताई जा रही है, जिसके साथ वह अक्सर समय बिताया करती थी. अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या अलका केवल एक दोस्त थी या वह इस हत्याकांड की साजिश में किसी रूप में शामिल भी थी? क्या उसे पहले से हत्या की योजना की जानकारी थी? या फिर क्या उसने किसी रूप में मदद की? इन तमाम सवालों ने पुलिस की जांच को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है.

परिजनों की सख्त मांग – सभी सहेलियों से हो गहन पूछताछ

राजा रघुवंशी के परिजनों और सोनम की मां ने पुलिस से सख्त मांग की है कि सोनम की सभी करीबी महिलाओं, खासकर अलका और उसके साथ काम करने वाली लड़कियों से सघन पूछताछ की जाए. परिवार का मानना है कि यह एक अकेली महिला की करतूत नहीं हो सकती, और इसके पीछे गहरी साजिश रची गई होगी, जिसमें कई और चेहरे शामिल हो सकते हैं.

अब तक क्या हुआ इस केस में?

राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को हुई थी. लेकिन उनका शव 2 जून को मिला, और यह पूरे देश में सनसनीखेज खबर बन गई. सोनम ने 17 दिन बाद पुलिस के सामने सरेंडर किया, जिसके बाद बाकी चार आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई. शुरू में मामला एक प्रेम प्रसंग या व्यक्तिगत रंजिश जैसा दिखा, लेकिन अब यह एक सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करता है.

अलका की दोस्ती या साजिश?

इस मिस्ट्री गर्ल की एंट्री ने जांच एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है. अब यह केस केवल प्रेम और बदले की भावना से जुड़ा नहीं माना जा रहा, बल्कि इसमें संगठित प्लानिंग की आशंका भी जताई जा रही है. आने वाले दिनों में पुलिस की जांच का फोकस सोनम और अलका की दोस्ती और आपसी बातचीत पर रहेगा, जिससे कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag