CM योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा - देश की सुरक्षा भाजपा ही कर सकती है

त्रिपुरा चुनाव के दौरे पर उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने आज त्रिपुरा के अगरतला में धालेश्वर रोड स्थित गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर आज के अभियान की शुरुआत की।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

त्रिपुरा चुनाव के दौरे पर उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने आज त्रिपुरा के अगरतला में धालेश्वर रोड स्थित गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर आज के अभियान की शुरुआत की।

भाजपा की 'विजय संकल्प' रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सबके पास एक अवसर है। आप लोग चुनाव के दिन कमल चुनाव चिन्ह को ध्यान में रखते हुए भारी पैमाने पर वोट देकर विजयी बनाएं और कांग्रेस-CPM के प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवाएं।

सीएम योगी ने कहा कि आज से पांच साल पहले भी मैं यहा आया था आपने सर्मर्थन दिया और त्रिपुरा में डबल इंजल सरकार बनी भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ, धर्मस्थलों को सुरक्षित किया गया, बहन बेटियों की सुरक्षा हुई। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस और वामपंथी दलों को निशाना पर बनाते हुए कहा, अगर काग्रेस या कम्युनिस्ट सरकार का शासन होता तो CPM और कांग्रेस के गुंडे ऱाशन खा जाते।
 
सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सुरक्षा में सेंध लगवाती थी। कांग्रेस घुसपैठ करवाती थी। पहले की कांग्रेस और वामपंथी सरकारो ने यहां विकास नहीं होने दिया। यहां तो 35 सालों तक वामपंथी सरकारों ने लूट मचाई थी. मगर अब विकास के साथ-साथ आज बिना भेदभाव किए हर किसी को सरकारी योजना का लाभ दिया जा रहा है। सीएम योगी ने आगे कहा कि देश की सुरक्षा भापजा पार्टी ही कर सकती है।
calender
08 February 2023, 01:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो