यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: एक्सीडेंट के बाद कार में फंसा युवक का शव, टुकड़ों में मिली बॉडी

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्विफ्ट कार ने युवक को टक्कर मार दी। वहीं एक्सीडेंट के बाद कार में फंसे शव को घसीटता हुए कार सवार करीब 10 किमी तक ले गया।

Shruti Singh
Shruti Singh

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्विफ्ट कार ने युवक को टक्कर मार दी। वहीं एक्सीडेंट के बाद कार में फंसे शव को घसीटता हुए कार सवार करीब 10 किमी तक ले गया। वहीं जब मांट टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकी तो सिक्योरिटी गार्ड और लोगों के होश उड़ गए।

आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही कार चालक को हिरासत में लिया गया है।

टोल पर रुकी गाड़ी, तो लोगों के उड़े होश

जानकारी के मुताबिक, मथुरा के थाना मांट इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स कटाने के लिए एक स्विफ्ट कार रुकी। इसी बीच वहां खड़े टोलकर्मियों की नजर कार के पिछले हिस्से पर पड़ी, जहां शत-विक्षत हालत में शव फंसा हुआ था। इसे देखकर लग रहा था कि कई किलोमीटर घसीटने के बाद शव के चिथड़े-चिथड़े उड़ चुके थे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर ये नजारा देखकर लोग हैरान हो गए। इसके बाद कार को आगे जाने से रोका गया। वहीं इस मामले में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया है, साथ ही कार सवार को हिरासत में लिया है।

दिल्ली का रहने वाला है कार चालक

बताया जा रहा है कि कार चालक की पहचान दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नहीं हुई मृतक की पहचान

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि शव क्षत-विक्षत हाल में था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इस हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के गांव वालों से संपर्क किया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। इस एक्सीडेंट को लेकर पकड़े गए युवक से भी पूछताछ की जा रही है।

calender
07 February 2023, 02:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो