Bihar weather News: बिहार में आसमान से बरस रही आग! 24 घंटों में 6 लोगों की हुई मौत, बलिया में लू की चपेट से 44 लोगों ने गंवाई जान

weather News: उत्तर प्रदेश में ऐसे कई राज्य हैं जहां पर तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भीषण गर्मी और हीट वेव ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया। जिसके चलते हर रोज लोगों की मौत हो रही हैं।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • गर्मी के चलते बिहार में 24 घंटों में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं बलिया में अस्पताल में भर्ती 44 लोगों ने तोड़ा दम।

 weather News: उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। इस तपती धूप और लू के कारण पिछले 2 दिनों में कई लोगों ने अपना दम तोड़ दिया। मौसम विभाग ने बिहार में गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। आसमान से बरस रही आग ने बलिया में 3 दिनों में 54 लोगों की जानें चली गईं। भीषण गर्मी के कारण हर रोज कई लोगों की मौत हो रही है। उत्तर प्रदेश के साथ बलिया और बिहार के भी हालात काफी खराब चल रहे हैं।

44 लोगों ने तोड़ा अस्पताल में दम

 ऐसे में भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। गर्मी की चपेट में आए लोग 15 से 16 जून के बीच भर्ती किए गए थे। उनमें से कम से कम 44 लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वाले ज्यादातर मरीजों की उम्र 60 साल से ऊपर थे। वहीं लू की समस्या से बीमार होने वाले लोगों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती हुई दिख रही है।

यूपी सरकार मौतों की जांच शुरू की

जानकारियों के मुताबिक गर्मी के चलते हो रही तेजी से मौतों को देखते हुए यूपी सरकार ने मौतों की जांच करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही बलिया जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिवाकर सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

43  डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। बिहार के हाल भी काफी बदतर नजर आ रहे हैं ऐसे में लू की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिलों में पारा 42 डिग्री के पार हो गया है जिसके चलते 24 लोगों ने अपनी जानें गंवा दी।

calender
18 June 2023, 09:55 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो