Bihar: बांका में तेज रफ्तार बस ने 8 साल के मासूम को रौंदा, मौत

बिहार के बांका जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस ने 8 साल के बच्चे को रौंद दिया। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

Shruti Singh
Shruti Singh

बिहार के बांका जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस ने 8 साल के बच्चे को रौंद दिया। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों और परिजनों ने कई घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

बता दें कि भागलपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ओवरटेकिंग के चक्कर में आठ साल के बच्चे को रौंदते हुए आगे निकल गई। घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद बाबर के पुत्र मोहम्मद फैजान के रूप में हुई है।

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने इस्लाम नगर मुख्य सड़क मार्ग के पास दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर लगाकर हंगामा किया। वह मांग कर रहे है कि आपदा राहत से उन्हें चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। वहीं इस सड़क हादसे की सूचना मिलने पर सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने परिजनों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया।

calender
10 December 2022, 04:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो