छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में BJP का क्लीनस्वीप, कांग्रेस की करारी हार

छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. पार्टी ने राज्य के 10 नगर निगमों में से सभी पर जीत दर्ज की है, जिससे कांग्रेस का सफाया हो गया है. इन परिणामों से यह स्पष्ट है कि बीजेपी को राज्य की जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. पार्टी ने राज्य के 10 नगर निगमों में से सभी पर जीत दर्ज की है, जिससे कांग्रेस का सफाया हो गया है. इन परिणामों से यह स्पष्ट है कि बीजेपी को राज्य की जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है. रायपुर नगर निगम चुनाव में मीनल चौबे ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार दीप्ति दुबे को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया. यह बीजेपी की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है.

नगर निगम चुनाव परिणाम

  • रायपुर नगर निगम
    महापौर प्रत्याशी: मीनल चौबे (बीजेपी)
    कांग्रेस महापौर प्रत्याशी: दीप्ति दुबे
    रिजल्ट: मीनल चौबे ने 1,53,290 वोटों से जीत हासिल की, यह बीजेपी की सबसे बड़ी जीत रही.

  • दुर्ग नगर निगम
    महापौर प्रत्याशी: अलका बाघमार (बीजेपी)
    कांग्रेस महापौर प्रत्याशी: प्रेमलता पोषण साहू
    रिजल्ट: बीजेपी ने 67,000 वोटों से जीत दर्ज की.

  • रायगढ़ नगर निगम
    महापौर प्रत्याशी: जीववर्धन चौहान (बीजेपी)
    कांग्रेस महापौर प्रत्याशी: जानकी काटजू
    रिजल्ट: बीजेपी ने 34,365 वोटों से जीत हासिल की.

  • चिरमिरी नगर निगम
    महापौर प्रत्याशी: रामनरेश राय (बीजेपी)
    कांग्रेस महापौर प्रत्याशी: विनय जायसवाल
    रिजल्ट: बीजेपी ने 4,000 वोटों से जीत दर्ज की.

  • धमतरी नगर निगम
    महापौर प्रत्याशी: जगदीश रामू रोहरा (बीजेपी)
    रिजल्ट: बीजेपी ने 34,085 वोटों से जीत दर्ज की.

  • राजनांदगांव नगर निगम
    महापौर प्रत्याशी: मधुसूदन यादव (बीजेपी)
    कांग्रेस महापौर प्रत्याशी: निखिल द्विवेदी
    रिजल्ट: बीजेपी ने 43,500 वोटों से जीत हासिल की.

  • अंबिकापुर नगर निगम
    महापौर प्रत्याशी: मंजूषा भगत (बीजेपी)
    कांग्रेस महापौर प्रत्याशी: अजय तिर्की
    रिजल्ट: बीजेपी ने 11,063 वोटों से जीत हासिल की.

  • जगदलपुर नगर निगम
    महापौर प्रत्याशी: संजय पांडेय (बीजेपी)
    कांग्रेस महापौर प्रत्याशी: मककीत सिंह गैदू
    रिजल्ट: बीजेपी ने 8,772 वोटों से जीत दर्ज की.

  • कोरबा नगर निगम
    महापौर प्रत्याशी: संजू देवी राजपूत (बीजेपी)
    कांग्रेस महापौर प्रत्याशी: उषा तिवारी
    रिजल्ट: बीजेपी ने 52,000 वोटों से जीत दर्ज की.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और गारंटी पर जनता के विश्वास का परिणाम बताया. साय ने कहा कि यह चुनाव छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने अपनी सरकार की नीतियों को जनता द्वारा स्वीकृत बताया और वादा किया कि जो भी वचन "अटल विश्वास पत्र" में दिए गए हैं, वे पूरे किए जाएंगे.

कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का हमला

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने पिछले चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि तब कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी और महापौर तथा अध्यक्ष चुनाव को प्रत्यक्ष रूप से नहीं कराया था. इस बार बीजेपी ने चुनावों को पारदर्शी बनाया और जनता को उनका अधिकार दिया, जिससे लोकतंत्र की जीत हुई. उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर में पहले कांग्रेस के महापौर चुनाव जीतने के बाद इस बार वह पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत पाए.

नतीजों का विश्लेषण

सीएम साय ने यह भी बताया कि बीजेपी ने 10 नगर निगमों में जीत हासिल की, 49 नगर पालिकाओं में से 33 पर विजय प्राप्त की और 114 नगर पंचायतों में से 84 पर बीजेपी का कब्जा हुआ. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे परिणाम घोषित होते जाएंगे, तस्वीर और भी साफ होगी.

इस शानदार जीत ने यह सिद्ध कर दिया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की पकड़ मजबूत है और प्रदेश की जनता ने पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है.

calender
15 February 2025, 06:16 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag