कहीं DJ आपको भी न बना दे बहरा!, MP में डीजे की तेज आवाज से फटे कान के पर्दे
मध्य प्रदेश में इस समय बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं. शादियों का सीजन भी है, जिसमें डीजे की मांग बहुत अधिक होती है. अधिक मांग के कारण कार्यक्रम आयोजक नियमों का उल्लंघन करते हैं, खासकर डेसिबल स्तर से संबंधित नियमों का. इस तरह के तेज संगीत के हानिकारक प्रभाव अक्सर लोगों को महसूस होते हैं. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के कलेक्टरों ने बिना अनुमति के डीजे बजाने पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद डीजे का इस्तेमाल बंद नहीं हुआ है.

मध्य प्रदेश में बिना परमिट के समारोहों में डीजे पर बैन होने के बावजूद ये खुलेआम चल रहे हैं. इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है. ताजा मामला उज्जैन का है, जहां डीजे की तेज आवाज के कारण एक युवक के कान का पर्दा फट गया. पंकज का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बता दें कि मध्य प्रदेश में इस समय बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं. शादियों का सीजन भी है, जिसमें डीजे की मांग बहुत अधिक होती है. अधिक मांग के कारण कार्यक्रम आयोजक नियमों का उल्लंघन करते हैं, खासकर डेसिबल स्तर से संबंधित नियमों का. इस तरह के तेज संगीत के हानिकारक प्रभाव अक्सर लोगों को महसूस होते हैं.
डीजे पर बैन के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा खेल
उज्जैन के पंकज नामक युवक के कान का पर्दा डीजे के कारण फट गया. पंकज ने बताया कि वे एक शादी में गया था, जहां वो बारात में शामिल हुआ. बारात में शामिल लोग डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे. लेकिन डीजे की तेज आवाज ने उन्हें आंशिक रूप से बहरा बना दिया. उज्जैन में डॉक्टरों से दिखाने पर पता चला कि उनके कान का पर्दा फट गया है.
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के कलेक्टरों ने बिना अनुमति के डीजे बजाने पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद डीजे का इस्तेमाल बंद नहीं हुआ है.
डॉक्टर रौनक एल्ची के अनुसार, कान एक निश्चित डेसिबल स्तर तक की आवाज सुन सकते हैं. इस सीमा से अधिक शोर के प्रतिकूल प्रभाव होते हैं. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में डीजे के कारण होने वाले ध्वनि प्रदूषण के कारण कई लोग प्रभावित हुए हैं. कई लोगों को इसके कारण सुनने की शक्ति भी चली गई है.
मध्य प्रदेश में अवैध डीजे के खिलाफ कार्रवाई
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे और इवेंट आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अगर कोई शिकायत करता है तो तुरंत कार्रवाई भी की जाएगी. आदेश का उल्लंघन करने का किसी को अधिकार नहीं है.उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के अनुसार डीजे पर प्रतिबंध के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.


