बिहार में 2024 के लिए अभी से बनने लगा चुनावी माहौल, 3 जनवरी को बीजेपी फूंकेगी बिगुल, जेपी नड्डा करेंगे शंखनाद

भारतीय जनता पार्टी (भापजा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। तीन जनवरी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार का दौरा करेंगे। इस बीच जेपी नड्डा वैशाली से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ भाजपा का चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष पटना में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Lalit Hudda

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन जनवरी को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस बीच नड्डा वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर रैली और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा तीन जनवरी से इसकी शुरूआत वैशाली के गोरौल से करने जा रही है, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा के बिहार दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री जिवेश कुमार को प्रभारी बनाया है और इस कार्यक्रम की सारी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। बता दें कि बिहार में भाजपा के सत्ता से होने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह पहला दौरा होगा। इसके अलावा जेपी नड्डा पटना में पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे।

गौरतलब है कि बिहार में जेडीयू के भाजपा से अलग होने के बाद अब पार्टी का पूरा ध्यान बिहार पर है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा बिहार की ज्यादातर सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने के मूड में दिख रही है। इसलिए भाजपा बिहार में अभी से 2024 के चुनावों की तैयारियों में जुट गई है।

calender
28 December 2022, 02:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो