झालावाड़: नार्थ इण्डिया पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

नार्थ इण्डिया पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में झालावाड़ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक व 6 कांस्य पदक अपने नाम किए। अजमेर में आयोजित प्रतियोगिता का समापन रात साढ़े 11 बजे हुआ। रॉ पॉवर लिफ्टिंग इण्डिया के सचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यूथ आयु वर्ग में अंगदजीत सिंह ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, 100 किलो वजन उठाकर बेंच प्रेस व डेड लिफ्ट में दो स्ट्रांग मेन ऑफ इण्डिया का टाइटल अपने नाम किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संवाददाता: बलबहादुर सिंह(झालावाड़,राजस्थान)

झालावाड़। नार्थ इण्डिया पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में झालावाड़ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक व 6 कांस्य पदक अपने नाम किए। अजमेर में आयोजित प्रतियोगिता का समापन रात साढ़े 11 बजे हुआ।

 

रॉ पॉवर लिफ्टिंग इण्डिया के सचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यूथ आयु वर्ग में अंगदजीत सिंह ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, 100 किलो वजन उठाकर बेंच प्रेस व डेड लिफ्ट में दो स्ट्रांग मेन ऑफ इण्डिया का टाइटल अपने नाम किया। वही बालिका यूथ आयु वर्ग में लक्षिता हाड़ा स्ट्रांग वुमन बनी। टीन्स आयु वर्ग में शिवम कुशवाह, जुनियर आयु वर्ग में सोहेल अगवान व सीनियर वर्ग में अजहर अंसारी स्ट्रांग मैन आफ नार्थ इण्डिया बने। निर्णायक की भूमिका रॉ पॉवर लिफ्टिंग इण्डिया की वर्किंग प्रेसिडेन्ट मनप्रीत कौर, उपाध्यक्ष ईश्वर मेघवाल, कोषाध्यक्ष अजहर अंसारी, हिकांशु टेलर ने निभाई।

 

इस प्रकार रहे परिणाम

यूथ आयु वर्ग में अंगद जीत सिंह ने 2 स्वर्ण पदक, लक्षिता हाड़ा 1 स्वर्ण पदक, तनीक्षका हाड़ा 1 स्वर्ण पदक, नीदीरा जींगर 1 स्वर्ण पदक, मोहित 1 स्वण पदक, इशान 1 स्वर्ण पदक, टीन्स आयुवर्ग में कुश गुर्जर 2 स्वर्ण, लव गुर्जर 1 रजत, लक्की राठौर 1 रजत, प्रवीण गुर्जर 1 रजत, 1 कांस्य, बलराज सिंह 1 रजत, 1 कांस्य, सुनित राठौर 2 कांस्य, शिवम कुशवाह 2 स्वर्ण, शुभ सोनी 1 स्वर्ण, विनायक सोनी 2 स्वर्ण, आर्यमन 1 रजत, अमन साठिया 1 कांस्य, जुनियर आयु वर्ग में सोहेल अगवान 2 स्वर्ण, ऋषभ सेन 1 रजत, 1 कांस्य, रोहन प्रजापति 1 स्वर्ण व सीनियर आयु वर्ग में अजहर अंसारी 1 स्वण पदक हासिल किए।

calender
19 September 2022, 06:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो