कासगंज: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सांसद ने कंबल वितरण कर करोड़ों रूपये की सड़कों का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर भाजपाइयों ने सुशासन दिवस मनाया। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद राजबीर सिंह उर्फ राजू भैया ने गरीब बेसहारा लाचार लोगों को कंबल वितरण कर तकरीबन साढ़े चार सौ करोड़ रूपये की सड़कों का लोकार्पण किया।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर भाजपाइयों ने सुशासन दिवस मनाया। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद राजबीर सिंह उर्फ राजू भैया ने गरीब बेसहारा लाचार लोगों को कंबल वितरण कर तकरीबन साढ़े चार सौ करोड़ रूपये की सड़कों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम का आयोजन कासगंज ब्लाक परिसर में  हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद राजबीर सिंह उर्फ राजू भैया, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित जिला प्रशासन मौजूद रहा। सर्वप्रथम राजू भैया ने कोविड 19 को लेकर लोगों को जागरूक किया। 

इस दौरान उन्होंने कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गरीब, बेसहारा लोगों को गर्म कंबल वितरण किये। इसके उपरांत सांसद ने साढ़े चार सौ करोड़ रूपये की सड़कों का भी लोकार्पण किया, ताकि जिले की सड़कें ठीक हो सके।

calender
25 December 2022, 06:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो