महाराष्ट्र: पालघर में गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोग जख्मी

महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक यात्रियों से भरी बस 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा हैं कि इस हादसे में 15 लोग जख्मी हुए है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक यात्रियों से भरी बस 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा हैं कि इस हादसे में 15 लोग जख्मी हुए है।

बता दें कि पालघर में आज एक बस नियंत्रण खोकर सड़क के किनारे खाई में गिर गई। वहीं इस हादसे में15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई।

हालांकि इस हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन को अधिक जानकारी प्राप्त नही हुई है लेकिन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पहले घायलों को निजी अस्तपताल में भर्ती कराया है। साथ ही आज हुए इस हादसे को लेकर गहनता से जांच की जा रही है।

calender
27 May 2022, 11:31 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो