नोएडा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार पलटने से महिला की मौत, 5 घायल

दिल्ली से सटे नोएडा में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 लोगों को घायल होने की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shruti Singh
Shruti Singh

Noida Road Accident: दिल्ली से सटे नोएडा में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 लोगों को घायल होने की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंर्तगत गिझोड रेड लाइट के उपर एलिवेटेड रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भूमिका जादौन के रूप में हुई है जो कि ग्वालियर निवासी थी। उसकी उम्र करीब 25 बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक महिली यूनिवो कंपनी में काम करती थी, देर रात उसकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रोड एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे में 5 लोग घायल

पुलिस (Police) ने इस हादसे में घायल हुए 5 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। उनकी पहचान रोबिन, प्रभाष, अर्पित, अभिषेक व श्वेता के रूप में हुई है। ये सभी लोग मृतका के साथ कार में सवार थे लेकिन देर रात डिवाडर से टकराने के बाद गाड़ी पलट गई जिसके बाद बड़ा हादसा हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शुक्रवार देर रात हुए हादसे को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

calender
11 February 2023, 12:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो