score Card

शादी में जाते समय अखिलेश यादव के काफ‍िले में बड़ा हादसा, गाड़ियां आपस में टकराई, कई घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के काफिले में आज बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें बताया जा रहा है 6 गाड़िया आपस में टकरा गई हैं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे है

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के काफिले में आज बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें बताया जा रहा है 6 गाड़िया आपस में टकरा गई हैं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे है औऱ शाम में उन्हें लखनऊ जाना था। इस दौरान उनके साथ कई गाड़िया चल रही थी। जिसमें 6 गाड़िया आपस में टकराई है। इसके बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई।

इस घटना में कई लोगों के घायल होने की घटना है। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव यहां हरदोई हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक कुछ आ गया था। जिस वजह से एक गाड़ी में ब्रेक लगाया और दूसरी गाड़ी उस वजह से एक दुसरे से टकरा गई। हालांकि अखिलेश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उनके पीछे कई गाड़िया थी।

गाड़िया आपस में टकराने के बाद काफिमें में ही शामिल कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है। फरहत नगर रेलवे क्रासिंग के पास कोई सामने आया तो एक गाड़ी ने ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रहे कई वाहनों ने भी जब ब्रेक लगाए तो स्‍पीड तेज होने के कारण गाड़‍ियां आपस में टकरा गईं।   

calender
03 February 2023, 04:56 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag