पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले बड़ा खुलासा! दक्षिण 24 परगना जिले में बरामद हुए 84 देसी बम, मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दक्षिण 24 परगना जिले में सनसनीखेज खुलासा. पुलिस की तलाशी मुहिम में एक तालाब से 84 देसी बम और एक राइफल बरामद हुई है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा झटका लगा है. दक्षिण 24 परगना जिले में तलाशी अभियान के दौरान एक तालाब से 84 देसी बम और एक राइफल बरामद की गई है. इस चौंकाने वाली बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने चुनावी हिंसा और अवैध हथियारों पर नकेल कसने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की. बरामद सामग्री की मात्रा को देखते हुए सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर आ गए हैं.

परगना में बम बरामदगी का पूरा मामला

दक्षिण 24 परगना जिले में बड़ी संख्या में कच्चे बम मिलने से स्थानीय स्तर पर सनसनी फैल गई है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने चुनाव सुरक्षा के तहत चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान यहां 84 देसी बम और एक राइफल बरामद की है. बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और बिजयगंज बाजार पुलिस स्टेशन ने जांच शुरू कर दी है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कब हैं?

पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं. यहां 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे तथा 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे.

2021 से अलग है इस बार का चुनाव

यह चुनाव पिछले विधानसभा चुनावों से काफी अलग है. साल 2021 में वोटिंग 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में हुई थी. इस बार चरणों की संख्या घटकर केवल दो रह गई है.

वोटरों की संख्या में बड़ी कमी

ये चुनाव इसलिए भी खास महत्व रखते हैं क्योंकि राज्य में कुल वोटरों की संख्या पिछले चुनावों के मुकाबले काफी कम हुई है. एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची से करीब 63 लाख 66 हजार वोटरों के नाम हटाए गए हैं. लगभग 60.6 लाख वोटरों के नाम अभी भी जांच के दायरे में हैं.

मुख्य मुकाबला और राजनीतिक समीकरण

टीएमसी एक बार फिर ममता बनर्जी के नाम पर चुनावी मैदान में है. ममता साल 2011 से राज्य की मुख्यमंत्री हैं. वहीं बीजेपी ने अभी अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच बताया जा रहा है. इस बार हुमांयु कबीर भी नए राजनीतिक समीकरण बना सकते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो