मुजफ्फरपुर:बिहार में आईएसआई ने जमायी जड़ें, क्लर्क दे रहा था पाकिस्तान को खुफिया जानकारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक सरकारी लिपिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जिले के कटरा रजिस्ट्री कार्यालय के लिपित रवि चौरसिया डिफेंस से जुड़ी खुफिया जानकारी आईएसआई को दे रहा था। पुलिस ने बताया कि एक छापेमारी के दौरान रवि को गिरफ्तार किया गया है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक सरकारी लिपिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जिले के कटरा रजिस्ट्री कार्यालय के लिपित रवि चौरसिया डिफेंस से जुड़ी खुफिया जानकारी आईएसआई को दे रहा था। पुलिस ने बताया कि एक छापेमारी के दौरान रवि को गिरफ्तार किया गया है।

रवि ने बताया कि वह भारी वाहन निर्माण कारखाना अवाडी चेन्नई (रक्षा मंत्रालय) में लिपिक था। उस दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती आईएसआई की महिला हैंडलर से हुई। इसके बाद वह हनीट्रेप का शिकार हो गया। रवि सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआई की महिला हैंडलर को गुप्त जानकारी भेजता था।

पुलिस ने बताया कि कटरा थाना के थानाध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी में रवि को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रवि नया गांच जमालपुर का रहने वाला है। रवि ने पुलिस को बताया कि आईएसआई की महिला हैंडलर ने शान्वी शार्मा के नाम से फेसबुक पर दोस्ती की और फिर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

इसके बाद रवि ने कारखाना में बनने वाले टैंक, ताप व अन्य रक्षा उपकरणों से संबंधित गोपनीय जानकारी की फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआई हैंडलर को भेजी। पुलिस ने बताया कि इसके बदले में उसके बैंक खाते में रूपये का ऑनलाइन भुगतान भी किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रवि अभी भी महिला हैंडलर के संपर्क में है। रवि से पूछताछ करने पर आईएसआई की महिला हैंडलर से जुड़ी कई जानकारी मिली है। इस संबंध में रिव के खिलाफ कटरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने रवि का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

calender
17 December 2022, 04:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो