NCP के प्रमुख नेता शरद पवार की तबीयत खराब, अस्पताल में हुए भर्ती

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे सोमवार को मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। NCP के अनुसार शरद पवार को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएंगी। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि NCP ने बताया कि अस्पताल

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे सोमवार को मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। NCP के अनुसार शरद पवार को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएंगी। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि NCP ने बताया कि अस्पताल से छूट्टी होने के बाद वह 4 - 5 नवंबर को शिरडी में होने वाले पार्टी के शिविर में हिस्सा लेंगे।

NCP ने कहा कि शिरडी में अपनी पार्टी के शिविर में हिस्सा लेने के अलावा शरद पवार नांदेड के रास्ते महाराष्ट्र में प्रवेश करने के एक दिन बाद 8 नवंबर को कांग्रेस  की भारत जोडो यात्रा में भी हिस्सा लेंगे, इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट ने उनसे मुलाकात की और उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने का निमंत्रण दिया था।

calender
31 October 2022, 03:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो