score Card

Rain Alert: मुंबई में बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई(Mumbai) में बारिश की वजह से हाल बेहद खराब है। यहां मॉनसून की बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। बता दें कि कई इलाकों में सड़के जलमग्न हो गई है। साथ ही समुंदर में ऊंची ऊंची लहरें उठ रहीं है। इस

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई(Mumbai) में बारिश की वजह से हाल बेहद खराब है। यहां मॉनसून की बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। बता दें कि कई इलाकों में सड़के जलमग्न हो गई है। साथ ही समुंदर में ऊंची ऊंची लहरें उठ रहीं है। इस बीच मौसम विभाग(IMD) ने आज, 9 अगस्त से अगले 2 दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

मुंबई में जोरदार बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में मौसम विभाग ने मुंबई समेत कई शहरों में मध्यम से तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

IMD के मुताबिक, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश होने के आसार है। बता दें कि ये बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश की वजह से मुंबई की सड़कें दरिया बन गई है। वहीं अब IMD ने कहा कि आने वाले अगले दो दिनों तक मुंबईवासियों को जबरदस्त बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है।

calender
09 August 2022, 11:02 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag