अस्पताल में भर्ती था लड़का, दोस्त आए और चढ़ती ड्रिप के साथ बाइक पर घुमाने निकले... वायरल हुआ वीडियो
ग्वालियर में दोस्ती की मिसाल देखने को मिली जब कुछ युवकों ने अपने बीमार दोस्त को अस्पताल से सलाइन ड्रिप के साथ बाइक पर घुमाने ले गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे जहां एक तरफ दोस्ती का प्रतीक बताया, वहीं दूसरी ओर इसे मेडिकल लापरवाही माना. प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है.

Gwalior viral video 2025 : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला लेकिन दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ दोस्तों ने अपने एक बीमार साथी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए ऐसा काम कर दिखाया जो चर्चा का विषय बन गया है. युवक अस्पताल में भर्ती था और घूमने की इच्छा ज़ाहिर की, तो उसके दोस्त उसे सलाइन ड्रिप के साथ ही बाइक पर बिठाकर सैर पर ले गए.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शायद मरीज ऊब गया होगा और...
हालांकि, जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी देने शुरू कर दी. कुछ लोग इसे दोस्ती का मजबूत उदाहरण मान रहे है, तो वहीं कई लोग इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकर माना है. एक ओर जहां लोगों ने इन दोस्तों की भावना की तारीफ की, वहीं दूसरी ओर मेडिकल सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर चिंता भी जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा, “शायद मरीज ऊब गया होगा और उसने बाहर जाने की जिद की होगी, ऐसे में इसमें गलत क्या है?” जबकि दूसरे ने कहा, “मजाक अपनी जगह है, लेकिन यह स्टंट मरीज की जान के लिए भी खतरनाक हो सकता है.”
प्रशासन ने लिया संज्ञान, जांच में जुटी पुलिस
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है. अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. यह तय किया जा रहा है कि इस घटना में किन नियमों का उल्लंघन हुआ और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जानी चाहिए.
दोस्ती या लापरवाही? बहस जारी
यह घटना सोशल मीडिया पर दो ध्रुवों में बंट चुकी है – एक तरफ लोग इसे “सच्ची दोस्ती” का प्रतीक मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसे मेडिकल लापरवाही और खतरनाक स्टंट करार दे रहे हैं. जो भी हो, इतना तय है कि इस वीडियो ने दोस्ती की गहराई और सामाजिक जिम्मेदारी, दोनों पर सोचने को मजबूर कर दिया है.


