उत्तर प्रदेशः होली के कारण पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 20 मार्च तक रद्द

उत्तर प्रदेशः होली के कारण पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 20 मार्च तक रद्द

Janbhawana Times
Janbhawana Times

इस साल 17 और 18 मार्च को पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ नजर आएगा। इस दिन लगभग सभी नौकरशाहों की छुट्टी होती है, लेकिन प्रशासन त्यौहारों के मौके पर सतर्क रहता है। इन मौकों पर प्रशासन बड़ी मुश्तेदी से कार्य करता है। इसी बीच होली के पर्व को देखते हुए  उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

 

होली से पहले पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल द्वारा जारी एक निर्देश के अनुसार, 16 और 20 मार्च के बीच कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। सभी जिला और मंडल पुलिस प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन हो।

 

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने बताया कि, विशेष मामलों में कर्मियों को छुट्टी दी जा सकती है। बताते चले, ज्यादातर देखा जाता है कि होली पर कई जगहों पर बहुत उत्पाद होता है, लड़ाई-झगड़े भी होते है। इसी को देखते उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन की तरफ से यह अहम फैसला लिया गया है।

calender
15 March 2022, 06:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो